रायबरेली जिलाधिकारी के निर्देश पर आगामी होली के त्यौहार को लेकर 1 मार्च से 15 मार्च तक अवैध शराब के खिलाफ अभियान

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली जिलाधिकारी के निर्देश पर आगामी होली के त्यौहार को लेकर 1 मार्च से 15 मार्च तक अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा जिसमें अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध स्प्रिट/अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाए जाने हेतु समस्त तहसील वार टीमों का गठन किया है जिलाधिकारी ने बताया कि आबकारी, पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन आदि पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। इस कार्य के लिए प्रत्येक तहसील में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। पूरे जनपद में 6 प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त माफियाओं/तस्करों की सूची के अनुसार उनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस के सहयोग से नियमानुसार गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कठोरतम कार्यवाही की जाए तथा उन पर सतत निगरानी की जाए। संदिग्ध वाहनों की सघनता एवं सूक्ष्मता से चेकिंग कराई जाएगी और राष्ट्रीय/राज्य राजमार्ग पर स्थित ढाबों, जहां अल्कोहल के टैंकर प्रायः रूकते है, की भी संघ एवं आकस्मिक जांच कराई जाए। इन टीमों द्वारा जनपद में अवैध मदिरा के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी

Fri Feb 28 , 2025
अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी मेहनगर आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के मालपार ग्राम सभा में एक युवक ने फांसी लगा ली मिली जानकारी के अनुसार शनि वर्मा पुत्र भीम वर्मा उम्र लगभग 17 वर्ष जो ननिहाल गोपीगंज प्रयागराज में रहकर पढ़ाई लिखाई का कार्य करता था साथ में […]

You May Like

Breaking News

advertisement