हरियाणा विधान सभा की विकास यात्रा में एक और संसदीय सुधार

हरियाणा विधान सभा की विकास यात्रा में एक और संसदीय सुधार।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण बने सामाजिक सुधार के वाहक,दो विशेष समितियां बनेंगी
युवा मामलों तथा पर्यावरण संबंधी दो समितियों का होगा गठन।

चंडीगढ़, 19 मार्च :
हरियाणा विधान सभा की विकास यात्रा में बुधवार को एक बड़े संसदीय सुधार ने दस्तक दी। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सामाजिक सुधारों में विधायिका की सहभागिता बढ़ाते हुए दो नई समितियों के गठन की घोषणा की है। इसके लिए जल्द संसदीय कार्य मंत्री की ओर से प्रस्ताव लाया जाएगा।
बुधवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही के बाद विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि विधायिका दो प्लेटफार्म सदन और समितियों के माध्यम से कार्य करती है। सदन के पास समय कम होता हैं, इसलिए विधानमंडल अपने अधिकतर कार्य अपनी समितियों के माध्यम से वर्षभर करते हैं। कल्याण ने कहा कि उन्होंने अनेक राज्यों की विधायिकाओं का दौरा किया है और कुछ का अध्ययन भी किया है। उन्होंने पाया है कि बहुत सी विधायिकाओं में हरियाणा की विधायिका से अधिक समितियां हैं।
उन्होंने कहा कि समितियां जनहित के कार्य साधने का प्रभावशाली प्लेटफार्म है। इसलिए उन्होंने गहन अध्ययन के बाद महसूस किया कि हरियाणा विधान सभा में संसदीय सुधार की दरकार है। दूसरा, गत 18 मार्च 2025 को सदन में नशे का विषय उठा था। इस मसले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अनेक सदस्यों ने गंभीरता दिखाई है।
विस अध्यक्ष ने कहा कि नशा युवाओं पर दुष्प्रभाव डाल रहा है। इसलिए इस समस्या के निदान के लिए विधान सभा की कमेटी बनाए जाने की जरूरत हैं। इस समिति का नाम ‘युवा कल्याण व युवा मामलों सम्बन्धी समिति’ होगा। इसके साथ ही उन्होंने ‘प्रदूषण तथा पर्यावरण सम्बन्धी समिति’ का भी सुझाव दिया। कल्याण ने कहा कि ये दोनों समितियां पर्यावरण और नशे जैसी गंभीर चुनौतियों पर सरकार को सुझाव देगी।
उन्होंने कहा कि संसदीय प्रथाओं व कार्य प्रणाली के अनुसार नियम समिति के अतिरिक्त इन समितियों का गठन सदन में एक प्रस्ताव लाकर किया जा सकता है। विस अध्यक्ष द्वारा सदन से की गई इस अपील के बाद संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने दो नई समितियों को बनाने के लिए एक सरकार की ओर से प्रस्ताव लाने का आश्वासन दिया।
हरियाणा विधान सभा में बुधवार को सदन की कार्यवाही का संचालन करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में स्थापित की जाए आईआईटी:नवीन जिंदल

Thu Mar 20 , 2025
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में स्थापित की जाए आईआईटी:नवीन जिंदल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सांसद नवीन जिंदल ने लोकसभा सत्र में कुरुक्षेत्र में आईआईटी स्थापित करने की उठाई मांग।सभी प्रदेशवासियों ने केंद्र सरकार से जताई मांग पूरी होने की उम्मीद। कुरुक्षेत्र 19 मार्च : सांसद नवीन जिंदल ने लोकसभा सत्र के दौरान […]

You May Like

advertisement