मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे जेल

मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे जेल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बारादरी थाना पुलिस ने मोबाइल फोन लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटे गए मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है।
बरेली में लूटे गए मोबाइल फोन को पीलीभीत में बेचने का प्लान था। लूट के आरोपी मोबाइल बेचने के लिए पीलीभीत जाने वाले थे, इससे पहले बारादरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चार मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सुभाषनगर देहजागीर निवासी नीरेश मिश्रा साइकिल से टॉफी आदि सामान दुकानों पर सप्लाई करते हैं। पिछले साल जुलाई में वह श्यामगंज बाजार से सामान लेकर गांव लौट रहे थे तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें पीटकर मोबाइल फोन लूट लिया था। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर कालीबाड़ी निवासी सागर और अंकित को पुलिस ने पकड़ लिया।
दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह सुनसान इलाकों में लोगों के मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लेते थे। फरार हो जाते थे। पीलीभीत में मोबाइल फोन बेचने जा रहे थे। लूट करने से पहले रेकी भी करते थे। सागर सुभाषनगर थाने से मोबाइल लूटने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने सागर और अंकित से नीरेश मिश्रा का मोबाइल और तीन अन्य मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों के पास से बाइक भी मिली है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अटल आवासीय विद्यालय तैयार, श्रम मंत्री और प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण, जल्द होगा उद्घाटन

Fri Mar 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नवाबगंज क्षेत्र के अधकटा नजराना गांव में बना अटल आवासीय विद्यालय पूरी तरह से तैयार हो गया है। संभावना है कि 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करने के लिए बरेली आ सकते हैं।गुरुवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर और […]

You May Like

advertisement