बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव-

बच्चों ने नाटक के माध्यम से दिया संदेश —

संवाददाता –विजय दुबे

तेजीबाजार–(जौनपुर)–
स्थानीय मां दुर्गावती देवी बालिका शिक्षण संस्थान प्रांगण में शनिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया, जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वही कुछ बच्चों ने नाटक के माध्यम से बहुत ही अच्छा संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया,
वही कार्यक्रम के आरंभ में कक्षा आठ की रोली और निशा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया, उसके बाद दीपा, सांवी ने स्वागत गीत गाया।
कक्षा तीन की छात्राएं परी, अराध्या, निधि, आर्या, श्रेया आदि ने भक्ति गीत पर डांस प्रस्तुत कर खूब वाह वाही लूटी, छात्र युवराज, प्रशांत आयुष, विराट, अंकुश, शौर्य, अभिनव, सत्यम तथा प्रांजल ने बहुत ही सुंदर नाटक प्रस्तुत कर समाज में अच्छा संदेश दिया। इसी क्रम में कक्षा एक व दो की छात्राएं तनु, निहारिका, काशिकी, अंजनी, आरोही, सारिका, निव्या, काव्या ने बहुत ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम कर खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का संचालक राजकुमार ऊमर ने किया,
अध्यापक कमलेश उपाध्याय ने लोगों को संबोधित करते हुए बच्चों के कार्यक्रम की सराहना किया और एक अच्छे शिक्षक तथा अच्छे छात्र के क्या लक्षण होने चाहिए उसके बारे में लोगों को बताते हुए कहा कि विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रमों को समय – समय पर करना चाहिए, इससे बच्चों में अच्छे संस्कार के साथ साथ विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ जाता है, और बच्चें आगे बढ़ते है।
कार्यक्रम के दौरान सभी को जलपान कराया गया। कार्यक्रम समापन के बाद गौराखुर्द निवासी समाजसेवी नंदलाल गौतम के हाथों सभी बच्चों में पुरस्कार का वितरण कराया गया।
इस मौके पर विद्यालय की संस्थापिका दुर्गावती देवी, प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र ऊमर, प्रबंधक संदीप गुप्ता पत्रकार, प्रधानाध्यापिका अंबालिका, अध्यापकगण संतोष सिंह, विजय दुबे पत्रकार, प्रशांत सिंह, विजेता, चंद्रकांत, सुषमा शर्मा, खुशी, हर्षिता, तनमय सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਲਗਾਇਆ ਅੱਖਾਂ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ

Mon Mar 24 , 2025
ਪੰਜਾਬ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ/ਮੱਲਾਂ ਵਾਲਾ,23 ਮਾਰਚ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਉੱਘੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਡਾਕਟਰ ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਅਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਡਾਕਟਰ ਆਰ ਐਸ ਅਟਵਾਲ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ […]

You May Like

Breaking News

advertisement