विकसित भारत के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाना जरूरी : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा 21 सफल महिला उद्यमियों को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 24 मार्च : विकसित भारत के लिए देश की महिलाओं को स्वावलंबी बनाना जरूरी है। महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी रहकर समाज एवं देश के विकास में अपना अहम योगदान दे रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अग्रसर करने में अहिल्या बाई होल्कर का अमूल्य योगदान है। यह विचार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने गीता ज्ञान संस्थान में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित सफल महिला उद्यमी सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को याद करना युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। लोकमाता अहिल्याबाई सभी के लिए प्रेरणा पुंज है जिन्होंने अपने जीवन में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण स्वच्छता, मानव कल्याण व किसान वर्ग एवं जीव-जंतु के हित के लिए अहम कार्य किए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वावलंबन भारत अभियान को  बढ़ावा देने के लिए महिलाएं स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने का कार्य करें ताकि भारत की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती  से आगे बढ़ाया जा सके। स्वदेशी जागरण मंच की प्रांत सह संयोजक डा. सुनीता भरतवाल ने कहा कि विकसित राष्ट्र की पहचान बढ़ाने के लिए भारतीयता को बढ़ावा देना होगा। स्वावलंबी भारत अभियान के प्रान्त सह संगठन कुलदीप सिंह ने कहा कि वे हमें अपनी वीरांगनाओं से ही संस्कार व प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर डा. ऋषि गोयल ने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा देश को नई दिशा मिली जो आज भी हमारे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। डा. ममता सचदेवा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हमारी संस्कृति की पहचान है तथा इस पहचान को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को उद्यमिता की ओर अग्रसर होना चाहिए। डा. अमिता शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा जिला संघ प्रमुख रणजीत सैनी ने स्वदेशी में महिलाओ की भागीदारी होने से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने की बात कही। इस अवसर पर प्रोफेसर रमेश ढांडा, डा. अजय जांगड़ा, डा. आशीष अनेजा, हरिकेश पपोसा, गगनदीप हांडा, ताराचंद, कवल सचदेवा, सूरजभान, अजमेर निखिल, डा. प्रियंका जांगड़ा, नंदिनी सिंगल, मिली शर्मा, उर्वशी व योगेश आदि मौजूद रहे।
21 सफल महिला उद्यमियों को किया सम्मानित।
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित सभी अतिथियों ने 21 सफल महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। महिला सम्मान समारोह की संयोजिका डा. अर्चना शर्मा व डा. सीमा ने बताया कि उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली ज्योति, सत्या, ललिता, मीना सिंह, अन्नू, डा. सोनिया चिकारा, प्रो. सुषमा, गुरदीप कौर, नीलम रानी, परमजीत, सरबजीत, सीता, सोनिया, रजनी, रीना, सुषमा, राधिका, रेशमा देवी, रुचिका, अलका, दिव्या व मॉनिका हांडा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि एवं अन्य तथा सम्मान देते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज होगा पापमोचनी एकादशी का पूजन

Tue Mar 25 , 2025
आज होगा पापमोचनी एकादशी का पूजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया पापमोचनी एकादशी का महत्व। कुरुक्षेत्र, 24 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में संत महापुरुषों द्वारा 25 मार्च को श्री मारकंडेश्वर […]

You May Like

advertisement