अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन कि कार्रवाई जारी, जेसीबी से ध्वस्त की अवैध मजार

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन कि कार्रवाई जारी, जेसीबी से ध्वस्त की अवैध मजार,
सागर मलिक

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।

कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया था और जब निर्धारित समय सीमा समाप्त हो गई, तो आज बुलडोजर से यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर एसडीएम अजय वीर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने की नीति का हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के अगले चरण में अन्य अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नंदा गौरा योजना की 40 हज़ार 504 बेटियों को सीएम धामी सौगात, पौने दो अरब की धनराशि भेजी

Sat Mar 29 , 2025
नंदा गौरा योजना की 40 हज़ार 504 बेटियों को सीएम धामी सौगात, पौने दो अरब की धनराशि भेजी,सागर मलिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना की धनराशि जारी की। 40 हजार 504 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाभान्वित एक अरब 72 […]

You May Like

Breaking News

advertisement