देहरादून: सीएम के हस्तक्षेप व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को डीएम के सहिया शिविर में 26 लाख प्रतिकर वितरित

देहरादून: सीएम के हस्तक्षेप व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को डीएम के सहिया शिविर में 26 लाख प्रतिकर वितरित,
सागर मलिक

सार:सीएम के हस्तक्षेप व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को डीएम के साहिया शिविर में 26 लाख प्रतिकर वितरित

फरवरी की गर्म समीक्षा में डीएम की एक फटकार से वर्षों से प्रतिकर को भटक रहे, लौहारी वासियों को 15 दिन अन्तर्गत मिले प्रत्यक्ष चैक

जब डीएम ने तरेेरी नजर तब निकला हल,
डीएम के सख्त निर्देश, 1980s&2020s के अधिग्रहण में यदि एक ही परिवार हुआ प्रभावित, मिलेगा मुआवजे का दोहरा लाभ

व्यासी प्रतिकर मामला लखवाड़ प्राजेक्ट की चाल धीमी कर रहा था। डीएम के सामने मामला आते ही डीएम ने सम्बन्धित प्रभावितों के साथ बैठक बुलाकर एसडीएम व यूजेवीएन को 15 दिन में मामला निस्तारण के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप प्रभावितों को प्रतिकर धनराशि के चौक वितरित कर दिए गए हैं। व्यासी परियोजना के ग्राम लौहारी के हितबद्ध व्यक्तियों को बंजर भूमि पर स्थित परिसम्पति का प्रतिकर चौक भी वितरित भी किए गए। लगभग 4 वर्षों से प्रतिकर मुआवजे के लिए विभिन्न फोरम पर आवाज उठा रहे लौहारी निवासियों की समस्या का समाधान हो गया है जिस डीएम ने विगत माह बैठक लेते हुए यूजेवीएन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। इसी के फलस्वरूप संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात तथा एसएलओ स्मृति परमार के प्रयासों से कुल 27 परिवारों को लभगभ 26 लाख के चौक वितरित किए। जिससे जनमानस में सरकार के प्रति विश्वास बढा है तथा क्षेत्र में परियोजनाओं को धरातल पर उतारने को जनमानस का सहयोग मिलने लगा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: समग्र शिक्षा को केंद्र से मिली 144 करोड़ की धनराशि

Mon Mar 31 , 2025
देहरादून: समग्र शिक्षा को केंद्र से मिली 144 करोड़ की धनराशि,सागर मलिक सार:समग्र शिक्षा को केंद्र से मिली 144 करोड़ की धनराशि* बजट खर्च करने पर पहली बार मिली चौथी क़िस्त शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने विभागीय अधिकारियों की थपथपाई पीठ देहरादून, भारत सरकार ने समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत […]

You May Like

Breaking News

advertisement