हरिद्वार: शंकराचार्य चौक के पास हादसा, देहरादून से आ रही लोहाघाट डिपो की बस पलटी, मची चीखपुकार,सागर मलिकसार:बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बस सड़क पर पलट गई

विस्तार:हरिद्वार में देर शाम एक बस हादसे का शिकार हो गई। देहरादून से हरिद्वार आ रही लोहाघाट डिपो की बस अचानक स्टेरिंग लॉक के कारण सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बस सड़क पर पलट गई। बस में 12 सवारियां थी। बताया जा रहा है कि दो लोगों के फैक्चर हुआ है। वहीं, अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला और ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: 20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयो में किचनों की हालत

Tue Apr 1 , 2025
देहरादून: 20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयो में किचनों की हालत,सागर मलिकसार: पीएम पोषण योजना के तहत केंद्र ने चार वर्ष बाद जारी किया बजट, देहरादून,विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यालयों में किचनों को बेहतर बनाया जायेगा। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत […]

You May Like

advertisement