देहरादून: परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक

देहरादून: परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक,
सागर मलिक

सार:सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक

विस्तार:देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग के सम्भागीय निरीक्षक के पद पर नियुक्त आठ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीवन की नई शुरूआत है। आशा व्यक्त करते हुए कहा की नव चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार करेंगे। परिवहन विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में परिवहन के क्षेत्र में बहुत चुनौतियां हैं। कहा कि वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के पालन कराने, सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों में सम्भागीय निरीक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस से संबंधित कार्यों में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस अवसर पर सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, अपर सचिव परिवहन रीना जोशी आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े कई लोग, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम और स्वास्थ्य मंत्री

Tue Apr 1 , 2025
देहरादून: कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े कई लोग, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम और स्वास्थ्य मंत्री,सागर मलिक सार:कुट्टू का आटा खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत लोगों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।विस्तार:कुट्टू का आटा खाने […]

You May Like

advertisement