प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता स्थली ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाभारत अनुभव केन्द्र का किया अवलोकन।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 25 नवम्बर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गीता स्थली ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में मंगलवार को महाभारत अनुभव केन्द्र परिसर में भगवान श्री कृष्ण जी के पवित्र शंख पंचजन्य पर आधारित पंचजन्य स्मारक का उद्घाटन किया। साथ ही, प्रधानमंत्री ने अनुभव केन्द्र का अवलोकन भी किया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने न्याय और धर्म के साथ खड़े होकर दिव्य पंचजन्य शंख से ही शंखनाद किया था। उन्नत वैदिक शैली के वैदिका पर स्थापित स्वर्णिम शंख पवित्रता, साहस और धर्म की विजय का प्रतिक है। यह पंचजन्य भारत के सनातन संदेश धर्म और दिव्य ज्ञान की याद दिलाता है। इस पर श्रीमद्भगवद् गीता के 18 श्लोक अंकित किए गए हैं।
उद्घाटन उपरान्त प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पयर्टन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा ने महाभारत अनुभव केन्द्र का अवलोकन किया और गीता की पावन धरा को नमन किया। उन्होंने महाभारत अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, द्रोपदी स्वयंवर, भगवान श्री कृष्ण का विराट स्वरूप, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, कुरुक्षेत्र 48 कोस, दशव अवतार सहित अन्य कक्षों का भी अवलोकन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब रीढ़ की सबसे आधुनिक बाइपोर्टल एंडोस्कोपी व जापानी तकनीक से बिना चीरा लगे सर्जरी संभव : डॉ. समीर नागपाल

Wed Nov 26 , 2025
हिसार, संजीव कुमारी : कैमरी रोड, सेक्टर-15 स्थित ऑर्थोमेड अस्पताल में आयोजित प्रेस वार्ता में स्पाइन सर्जन डॉ. समीर नागपाल (एमबीबीएस एम एस गोल्ड मेडलिस्ट) ने बताया कि ऑर्थोमेड अस्पताल अब रीढ़ की बीमारियों के लिए अत्याधुनिक और भरोसेमंद उपचार प्रदान करने में सक्षम है। डॉ. नागपाल ने बताया कि […]

You May Like

advertisement