डॉ. वसुंधरा होम्योपैथी द्वारा विश्व होम्योपैथी सप्ताह का आयोजन

डॉ. वसुंधरा होम्योपैथी द्वारा विश्व होम्योपैथी सप्ताह का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : डॉ. वसुंधराज होम्योपैथी द्वारा नव उद्घाटित एडवांस होम्योपैथिक हेल्थ केयर सेंटर में विश्व होम्योपैथी सप्ताह मनाया जा रहा है। यह आयोजन 6 अप्रैल 2025 रविवार को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन का जन्म दिवस 10 अप्रैल को देश-विदेश में वर्ल्ड होम्योपैथी डे के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जहां लोग अपनी स्वास्थ्य जांच करवा सकेंगे और होम्योपैथिक चिकित्सा के लाभों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. वसुंधरा ने जानकारी दी कि इस स्वास्थ्य शिविर को ग्लोबल इवेंट्स आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र और वैली पब्लिक स्कूल, एमडीसी सेक्टर 5, पंचकूला का सहयोग प्राप्त हुआ है। मधुसूदन बवेजा, अध्यक्ष – ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट और डॉ. एस. उमामहेश्वरी, प्राचार्या – वैली पब्लिक स्कूल समाज के वंचित वर्ग के उत्थान हेतु विज्ञान और शिक्षा के समर्थक हैं। वैली पब्लिक स्कूल के मुख्य निर्देशक, पूर्व आइ ए एस, आरएस मलिक के मार्गदर्शन से डॉ. वसुंधरा स्कूल सेक्टर 5 पंचकूला में यह कैंप लगाया जा रहा हैं। कार्यक्रम में रोहन मेहरोत्रा, विजय चिलाना, दिशा चिलाना, संजीव गुप्ता एवं भूपेंद्र वर्मा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जानकारी देती डॉ. वसुंधरा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू जनसंचार संस्थान में आज होगा अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक कंसर्ट ‘बरीधी एनसेबल’

Sun Apr 6 , 2025
संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ऑस्ट्रेलिया संवाददाता – विनायक कौशिक, सिद्धिमा कौशिक। बुल्गारिया, ऑस्ट्रिया और इटली के सयुक्त संगीतकार देगे प्रस्तुतियांइट्रक्सिटव सैशन के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे निदेशक महासिंह पुनिया। कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान […]

You May Like

Breaking News

advertisement