सावधान! थानेसर शहर के इन हिस्सों में जानलेवा हो सकता है पानी, योगेश शर्मा ने आंकड़ों के साथ किया खुलासा

सावधान! थानेसर शहर के इन हिस्सों में जानलेवा हो सकता है पानी, योगेश शर्मा ने आंकड़ों के साथ किया खुलासा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : जी हां, थानेसर शहर के खातापुर मोहल्ला, अंचला चौक, सौदागर मोहल्ला, अमन पैलेस, मसीता हाउस, अचार वाली गली आदि क्षेत्रों में ट्यूबवेल द्वारा घरों में दी जा रही पानी की सप्लाई में पानी पीने योग्य नहीं सप्लाई किया जा रहा। युवा जजपा नेता योगेश शर्मा ने प्रेसवार्ता कर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा थानेसर नगरपरिषद को इन क्षेत्रों में की जा रही पानी की सप्लाई को पीने योग्य करार नहीं दिया। योगेश शर्मा ने जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा नगरपरिषद के नाम 18 जनवरी 2023, 6 मार्च 2023, 17 अप्रैल 2023, 19 अक्टूबर 2023 और 20 मार्च 2023 को जारी पत्रों का जिक्र किया जिसमें स्पष्ट रूप से शहर के खातापुर मोहल्ला, अंचला चौक, सौदागर मोहल्ला, अमन पैलेस, मसीता हाउस, अचार वाली गली में ट्यूबवेल के माध्यम से हो रही पानी की सप्लाई को पीने योग्य नहीं करार दिया।
उन्होंने प्रदेश सरकार, विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, संबंधित पार्षदों को आगाह किया वे इस मामले को गंभीरता से लें ताकि सेक्टर 3 जैसा हादसा दोबारा घटित न हो। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले सेक्टर 3 में पानी की पाइप लाइन में आई लीकेज के बाद गंदा पानी पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़:तरवां थाने में दलित युवक की मौत के बाद किसान नेताओं ने पीड़ित परिजनों से किया मुलाकात

Wed Apr 2 , 2025
आजमगढ़:तरवां थाने में दलित युवक की मौत के बाद किसान नेताओं ने पीड़ित परिजनों से किया मुलाकात आजमगढ़ ब्यूरो चीफ जय शर्मा आजमगढ़ दलित युवक सनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद उमरी पट्टी में परिजनों से किसान और मानवाधिकार संगठनों ने मुलाकात की. मानवाधिकार और किसान संगठनों के […]

You May Like

advertisement