देहरादून: डेंगू की रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ताओं को सौगात, अब 1555 रुपए का मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन

देहरादून: डेंगू की रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ताओं को सौगात, अब 1555 रुपए का मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन,
सागर मलिक

डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने फिर बुलाई मैराथन बैठक ब्लड सेपरेटर मशीन के लिए दून मेडिकल कालेज को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छर को लार्वा की स्थिति में ही नष्ट करने के लिए जिलाधिकारी गहन सर्विलांस को सबसे अहम मान रहे हैं। इस दिशा में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। जिलाधिकारी ने आशाओं को न सिर्फ असल योद्धा बताया, बल्कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को जिला प्रशासन की अतिरिक्त मदद के साथ 1555 रुपये का इनाम भी देने का आदेश जारी किया है,

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल ने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि डेंगू के हाॅटस्पाट और अन्य स्थलों पर सर्विलांस के लिए आशाओं को 1000 रुपये एनएचएम और 1500 रुपये नगर निगम की ओर से दिए जाते हैं।

पिछली बैठक में जिला प्रशासन ने 1500 रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव देने का आदेश किया था। अब इस दिशा में जो आशा उत्कृष्ट कार्य करेंगी, उन्हें 1555 रुपये अतिरिक्त जिला प्रशासन इनाम के रूप में देगा। यदि इस दौरान कोई आशा संक्रमित होती है तो उनके समुचित उपचार की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी।

जिलाधिकारी बंसल ने ब्लड सेपरेटर मशीन के लिए दून अस्पताल को शीघ्र एक करोड़ रुपये देने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि डोनर रजिस्ट्री को यथासंभव बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि जांच की दरें सभी के लिए समान रूप से जारी की जाएं। यदि कहीं फिर भी शिकायत मिलेगी तो संबंधित चिकित्सा प्रतिष्ठान का रजिस्ट्रेशन रद कर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी अस्पताल भी यह ध्यान रखें कि गरीब व्यक्ति निजी प्रतिष्ठानों की महंगी सेवा लेने को विवश न हो। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी सदर हरि गिरि, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सीएमएस रावत, डा. निधि निधि आदि उपस्थित रहे।

15 मई तक नगर निगम को करनी होगी नदी-नालों की सफाई
गर्मी में डेंगू के साथ ही अन्य संक्रामक रोग तेजी से फैलते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था की लचर व्यवस्था नागरिकों की सेहत पर भरी पड़ सकती है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम को निर्देश दिए कि रिस्पना और बिंदाल नदी तटों के साथ ही शहर के सभी बड़े-छोटे नालों की सफाई 15 मई तक हर हाल में पूरी कर दी जाए। इसके अलावा जलभराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया।

डेंगू का लार्वा मिला तो कटेगा भारी चालान
किसी भी प्रतिष्ठान या परिसर में जलजमाव और लार्वा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध भारी चालानी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू जैसे रोगों से निपटने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: दून में डेंगू के छह और मरीज़ मिले, चार ऋषिकेश में एम्स में भर्ती, 29 मामले आ चुके हैं सामने

Fri Apr 25 , 2025
देहरादून: दून में डेंगू के छह और मरीज़ मिले, चार ऋषिकेश में एम्स में भर्ती, 29 मामले आ चुके हैं सामने, सागर मलिक *एक मरीज देहरादून के पुराना डालनवाला क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि, अन्य मरीज दूसरे प्रदेश के निवासी हैं। अब तक सामने आए डेंगू के मरीजों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement