पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में कश्मीरी छात्रों को देहरादून छोड़ने की धमकी दी गई

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में कश्मीरी छात्रों को देहरादून छोड़ने की धमकी दी गई,
सागर मलिक

*सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट की गई, जिनके जरिए देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों को यहां से वापस जाने की धमकी दी गई। इन पोस्टों की सूचना..

पहलगाम आतंकी घटना के बाद उत्तराखंड के देहरादून में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र कई संगठनों के निशाने पर आ गए। कई संगठनों और लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और मैसेज डालकर उन्हें देहरादून छोड़ने की धमकी दे डाली।

इस पर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अफसरों का कहना कि आतंकियों के खिलाफ आक्रोश की आड़ में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया तो ऐसे लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।देहरादून के कई संस्थानों में काफी संख्या में कश्मीरी छात्र पढ़ाई करते हैं।

सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट की गई, जिनके जरिए देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों को यहां से वापस जाने की धमकी दी गई। इन पोस्टों की सूचना एसएसपी अजय सिंह के पास पास पहुंची।

इसके बाद पुलिस ने ऐसी पोस्ट डालने वालों को हिदायत दी। साथ ही कश्मीरी मूल के छात्रों से संपर्क करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हमले के प्रति लोगों का आक्रोश जायज है।

लेकिन, शिक्षा ग्रहण करने यहां आए निर्दोषों को निशाना बनाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश जाहिर है। इस बीच कुछ लोग भड़काने वाली पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस की ओर से ऐसी पोस्ट को सोशल मीडिया से हटवाया गया है।

आक्रोश बढ़ाने वाली 25 पोस्ट हटवाई
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश बढ़ाने वाली 25 पोस्ट को जिला पुलिस ने हटवा दिया। सोशल मीडिया पर काफी लोग घटनाक्रम को लेकर संवेदना जता रहे हैं। इस बीच कुछ लोग धार्मिक माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इन पोस्टों से माहौल खराब होने की संभावना के बीच जिले का सोशल मीडिया सेल, इंटेलिजेंस और जनसंपर्क विभाग सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में अलर्ट पर है।

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई सख्ती
जिले में पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सख्ती की। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाया गया है। शहर में रात में कुछ स्थानों पर पीएसी की मौजूद भी बढ़ाई गई है। एसएसपी अजय सिंह ने बुधवार को जिले में कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी।

घरों से बाहर न निकलें कश्मीरी छात्र
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन ने देशभर के छात्रों के लिए अलर्ट के साथ एडवाइजरी जारी की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय समन्वक नासिर खुएहामी की ओर से पहलगाम हमले की निंदा करते हुए एडवाइजरी में कहा गया है कि कश्मीरी छात्र अपने घरों या हॉस्टलों बाहर ना निकलें, जब तक की बहुत जरूरी ना हो,

इसके अलावा इस घटना को लेकर किसी भी तरह के कमेंट, पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें। मामले को लेकर किसी भी तरह की राजनैतिक या सामाजिक परिचर्चा से बचें। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अगर कोई दिक्कत या इमरजेंसी हो तो वे एसोसिशन के जारी नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा लोकल पुलिस या प्रशासन को भी संपर्क कर सकते हैं। नासिर खुएहामी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं के बाद कश्मीरी छात्रों को दिक्कत हुई है। जिस कारण एहतियात के तौर पर यह एडवाइजरी और अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में बड़ी संख्या में पढ़ने आते हैं कश्मीरी छात्र

पुलवामा हमले से पहले उत्तराखंड में करीब बीस हजार छात्र थे। लेकिन उसके बाद दून सहित अन्य जगहों पर विरोध में हुई घटनाओं से परेशान छात्र बड़ी संख्या में लौट गए थे। वर्तमान में उत्तराखंड में करीब दो हजार कश्मीरी छात्र हैं। जो पैरामेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। नासिर के अनुसार घाटी के लोग उत्तराखंड की शांति और यहां की आबोहवा को काफी पसंद करते हैं। जिस कारण यहां हर साल बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं।

छात्रों को इन नंबरों पर संपर्क करने को कहा

एसोसिएशन की ओर से इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। छात्र मोबाइल नंबर- 9149676014, 7006922829, 8825005327, 9906299199, 9602689622, 6006169477, 8082602445, 9149500623, 6006333584 पर संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस भी अलर्ट

देहरादून में भड़काऊ पोस्ट के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया है। इसी के साथ ही लोगों के अपील की गई है कि वह आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाने में मदद करें। चेताया कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

पहलगाम आतंकी हमले पर हिंदू संगठनों ने जताया भारी रोष
जम्मू-कश्मीर के टूरिस्ट स्पॉट पहलगाम में बीते रोज हुए आतंकी हमले के बाद हिंदू संगठनों ने भारी रोष जताया है। मांग की है कि सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने चाहिए।

हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रमुख ललित शर्मा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पहलगाम में हुई घटना ने हमें बहुत दुख पहुंचाया है और हम जो महसूस कर रहे हैं उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। लेकिन, एक चीज है जो हम कर सकते हैं…… कुछ ऐसा जो हम करना जानते हैं, कुछ ऐसा जो हिंदू रक्षा दल ने हमेशा किया है।

हमने घोषणा की है कि कल से अगर हमें देहरादून में कोई कश्मीरी मुसलमान मिला तो हम उसके साथ उसी तरह से ‘सलूक’ करेंगे। सुबह 10 बजे से हिंदू रक्षा दल की टीमें अपने घरों से बाहर निकलेंगी और कश्मीरी मुसलमानों को सबक सिखाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में अब सभी न्यायिक अफसरों को मिलेगे गनर, पुलिस हेडक्वार्टर को पत्र लिखा,

Fri Apr 25 , 2025
सागर मलिक *उत्तराखंड में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षा अधिकारी या गनर दिए जा सकते हैं। न्यायिक अधिकारियों की मांग पर शासन को पत्र लिखा, उत्तराखंड में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षा अधिकारी या गनर दिए जा सकते हैं। न्यायिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement