यश भाटी और अमन का स्टूडेंट्स कबड्डी लीग में चयन

यश भाटी और अमन का स्टूडेंट्स कबड्डी लीग में चयन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली लीग में अपने जौहर दिखाएंगे श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के दो होनहार खिलाड़ी।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों का चयन स्टूडेंट्स कबड्डी लीग में हुआ है। बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थी यश भाटी और डिप्लोमा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विद्यार्थी अमन राष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता जून में विभिन्न स्थानों पर होगी। फिलहाल दोनों विद्यार्थी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कबड्डी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों के चयन पर कुलपति प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। दोनों विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि का श्रेय श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को दिया है। यश भाटी ने कहा कि विश्वविद्यालय में उन्हें कबड्डी की बारीकियां सीखने का मौका मिला है। इसलिए वह चयनित होने में कामयाब हुआ है। अमन ने कबड्डी के गुर सिखाए जाने के लिए अपने कोच अनिल कटारिया का आभार ज्ञापित किया। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह ने कहा कि इन विद्यार्थियों को प्रशिक्षण से लेकर अन्य अभी खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय शिक्षा कौशल के साथ-साथ खेल कौशल विकसित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज; उप कुल सचिव डॉ. ललित शर्मा, प्रोफेसर ऊषा बत्रा, गेम ऑर्गेनाइजर अनुराधा, कोच अनिल कटारिया, कुलपति के विशेष कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल और प्रतीक पुरी ने स्टूडेंट्स कबड्डी लीग में चयनित खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई।
स्टूडेंट्स कबड्डी लीग में चयनित यश भाटी और अमन को बधाई देते अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार एवं अन्य अधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार : डॉ. इन्दु बंसल

Sat Apr 26 , 2025
पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार : डॉ. इन्दु बंसल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने दी पहलगाम के शहीदों को श्रधांजलि। चंडीगढ, 25 अप्रैल : पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश की सुरक्षा,एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार […]

You May Like

Breaking News

advertisement