देहरादून में सेना या पुलिस की वर्दी बचने पर रोक, दून में चेकिंग अभियान, इन नेताओं को किया नजरबंद

देहरादून में सेना या पुलिस की वर्दी बचने पर रोक, दून में चेकिंग अभियान, इन नेताओं को किया नजरबंद,
सागर मलिक

*देहरादून में पुलिन ने सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक लगा दी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों को हिदायत दी। वहीं हिंदू रक्षा दल की ओर से कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद पुलिस अलर्ट *

पहलगाम में हुई आतंकवादियों द्वारा आर्मी की वर्दी पहनकर घिनौना कृत्य किया गया। इसे देखते हुए सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक लाई जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी सभी दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए कि जहां आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री की जाती हो।

दुकानदारों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। ऐसे सभी दुकानदारों को बिना आईडी लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री न करने की हिदायत देने के निर्देश दिए गए हैं।

नेताओं घर पर ही नजरबंद
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देहरादून में चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं हिंदू रक्षा दल की ओर से कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सुबह से दोपहर तक दल के नेताओं को घर पर ही नजरबंद किया।

हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बुधवार को कश्मीरी छात्रों पर विवादित बयान दिया था। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। अलर्ट जारी करने के साथ ही कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से ही पुलिस हिंदू रक्षा दल के लोगों के घरों पर पहुंच गई और उन्हें घरों से निकलने नहीं दिया।दोपहर तक उनके घरों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस गंभीर है। यदि कोई शांतिभंग का प्रयास करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: हेमवती नंदन बहुगुणा के संघर्षपूर्ण जीवन को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने किया स्मरण

Sat Apr 26 , 2025
देहरादून: हेमवती नंदन बहुगुणा के संघर्षपूर्ण जीवन को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने किया स्मरण,सागर मलिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement