उत्तराखंड: सीएम धामी की ऋषिकेश को सौगात, मल्टी स्टोरी पार्किंग और राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया

उत्तराखंड: सीएम धामी की ऋषिकेश को सौगात, मल्टी स्टोरी पार्किंग और राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया,
सागर मलिक

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है. चारधाम यात्रा की तैयारी का जायजा लेने के लिए 25 अप्रैल को सीएम पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण के तहत नगर निगम परिसर में बनने जा रही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया. इसके अलावा उन्होंने राफ्टिंग बेस स्टेशन और कार्यालय भवन निर्माण का भी शिलान्यास किया.

इसके बाद सीएम धामी ने ट्रांजिट कैंप परिसर का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों से तैयारी के बारे में फीडबैक लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों पर संतोष जताया. उन्होंने अधिकारियों को यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार की चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होगी. श्रद्धालुओं को तमाम प्रकार की सुविधा मिलेगी. सरकार ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव इंतजाम किए हैं. सीएम धामी ने कहा कि ऋषिकेश और आसपास के इलाके को आइकॉनिक सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा. जिससे देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को यहां पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट क्षेत्र में पहुंचे.

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के निकट गंगा में राफ्टिंग देश दुनिया के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण होने से पर्यटकों का रुख और ज्यादा राफ्टिंग की और आकर्षित होगा.

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा का प्रथम पड़ाव भी ऋषिकेश है. ऐसे में यहां पर ज्यादा से ज्यादा सुविधाओं को जुटाया जाए, इस पर सरकार का फोकस है. बता दें कि 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है. ऐसे में 28 अप्रैल को यात्रा पर जाने के लिए संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति की बसों का पहला बेड़ा रवाना होगा. जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम मंत्री बसों को हरी झंडी दिखाने के लिए ऋषिकेश पहुंचेंगे.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस अलखनाथ प्रखंड की अप्रैल माह की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

Sat Apr 26 , 2025
सिविल डिफेंस अलखनाथ प्रखंड की अप्रैल माह की मासिक बैठक हुई सम्पन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सिविल डिफेंस अलखनाथ प्रखण्ड की अप्रैल माह की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत बशिष्ठ के निर्देशन में सम्पन्न हुई बैठक के मुख्य अतिथि उपनियंत्रक राकेश मिश्रा रहे। बैठक […]

You May Like

advertisement