कला प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का मंच : प्रो. अनिता दुआ

कला प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का मंच : प्रो. अनिता दुआ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

केयू ललित कला विभाग में सामूहिक कला प्रदर्शनी नवप्रस्थान का हुआ शुभारम्भ।

कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में तीन दिवसीय सामूहिक कला प्रदर्शनी ‘‘नवप्रस्थान‘‘ का उद्घाटन करते हुए आईटीटीआर की प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ ने कहा कि कला प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का मंच है। कला केवल रंगों और आकृतियों का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक सोच, एक दृष्टिकोण, और समाज को देखने व बदलने का तरीका है। नवप्रस्थान जैसी प्रदर्शनी, युवा कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी संवेदनाओं को आकार देती है। इस अवसर पर प्रदर्शनी में भाग ले रहे छात्र कलाकारों अदिति वालिया और तनीषा गोयल के कार्यों की सराहना की और उनके विचार भी सुने।
ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि छात्रा अदिति वालिया ने अपनी कला के माध्यम से समाज की रूढ़िवादी सोच पर सवाल उठाए। दूसरी ओर, छात्रा तनीषा गोयल ने अपनी कलात्मक दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा,‘‘मेरी कला मेरी आत्मा की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर ललित कला विभाग के शिक्षकगण डॉ. पवन कुमार, डॉ. राकेश कुमार सिंह, सुशील कुमार एवं अनिल सहित विभाग के सभी विद्यार्थी व शोधार्थी भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा सरकार मे खुलेआम चल रही खर्ची व पर्ची : अशोक अरोड़ा

Sat Apr 26 , 2025
भाजपा सरकार मे खुलेआम चल रही खर्ची व पर्ची : अशोक अरोड़ा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बोले, सहकारी समितियों मे नियमों को ताक पर रखकर धडल्ले से बांटी जा रही नौकरियां।सरकार साफ करे, सहकारी समितियों में किसकी चल रही पर्ची और किसे जा रही खर्ची : अरोड़ा। कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल […]

You May Like

advertisement