हरियाणा विस अध्यक्ष ने गठित की विधान सभा की 8 कमेटियां

हरियाणा विस अध्यक्ष ने गठित की विधान सभा की 8 कमेटियां।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चौ. आफताब अहमद लोक लेखा समिति में सभापति।
प्राक्कलन समिति की कमान विधायक प्रमोद कुमार विज को।

चंडीगढ़, 28 अप्रैल : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी नियमों के अंतर्गत वर्ष 2025 -26 के लिए विधानसभा की 8 समितियों का गठन किया है। विधान सभा अध्यक्ष के आदेशानुसार विधान सभा सचिवालय ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर इसे हरियाणा सरकार के राजपत्र के असाधारण अंक के प्रकाशन के लिए भेज दिया है। अधिसूचना को सूचनार्थ सभी विधायकों, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, महाधिवक्ता, प्रशासनिक सचिव, सभी विभागाध्यक्षों, प्रधान महालेखाकार लेखापरीक्षा और लेखा एवं हकदारी को भी भेजा गया है।
विधान सभा की लोक लेखा समिति में विधायक चौ. आफताब अहमद सभापति होंगे। इस समिति में विधायक ओम प्रकाश यादव, विनोद भ्याना, योगेन्द्र सिंह राणा, कंवर सिंह, मनमोहन भड़ाना, पूजा, अर्जुन चौटाला और आदित्य सुरजेवाला को सदस्य नामित किया गया है।
प्राक्कलन समिति में विधायक प्रमोद कुमार विज सभापति तथा विधायक सावित्री जिंदल, चौ. अकरम खान, तेजपाल तंवर, चन्द्र प्रकाश, जगमोहन आनंद, डॉ. कृष्ण कुमार, निखिल मदान और राजबीर सिंह फरटिया को सदस्य बनाया गया है।
सार्वजनिक उपक्रमों पर समिति में सभापति की जिम्मेदारी विधायक राम कुमार गौतम को सौंपी गई है। इस समिति में विधायक निर्मल सिंह, गीता भुक्कल, मूलचंद शर्मा, बलवान सिंह दौलतपुरिया, शक्ति रानी शर्मा, अनिल यादव, सुनील सतपाल सांगवान और देवेन्द्र सिंह कादयान को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति में विधायक भगवान दास को सभापति बनाया गया है। इस समिति में सरदार जरनैल सिंह, बिमला चौधरी, राम करण, चंद्र प्रकाश, शीशपाल सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, पवन खरखौदा और अनिल यादव को सदस्य नामित किया गया है।
सरकारी आश्वासनों पर समिति में भारत भूषण बत्रा को सभापति बनाया गया है। इस कमेटी में विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, ओम प्रकाश यादव, शैली चौधरी, जगमोहन आनंद, योगेन्द्र सिंह राणा, धनेश अदलखा, उम्मेद सिंह और मंजू चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं पर समिति में विधायक विनोद भ्याना को सभापति बनाया गया है। इस समिति में विधायक घनश्याम सर्राफ, मूलचंद शर्मा, भरत सिंह बेनीवाल, प्रमोद कुमार विज, कुलदीप वत्स, चौ. माम्मन खान, मुकेश शर्मा और गोकुल सेतिया को सदस्य बनाया गया है।
जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विषय समिति में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को सभापति बनाया गया है। इस कमेटी में विधायक मोहम्मद इलियास, लक्ष्मण सिंह यादव, नरेश सेलवाल, कपूर सिंह, सतीश कुमार फागना, सतपाल जांबा, मोहम्मद इसराइल और राजेश जून को सदस्य नामित किया गया है।
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर गठित विषय समिति में विधायक राम कुमार कश्यप को सभापति बनाया गया है। विधायक रेणु बाला, इंदुराज सिंह नरवाल, रणधीर पनिहार, देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री, डॉ. कृष्ण कुमार, हरिंदर सिंह, बलराम दांगी और देवेन्द्र हंस को सदस्य नामित किया गया है।
संसदीय कार्य प्रणाली में सदन की समितियों का विशेष महत्व है। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का विशेष प्रयास रहता है कि सदन के साथ-साथ इसकी समितियां प्रभावी ढंग से कार्य करती हुईं लोकहित को साधे और प्रदेश की उन्नति में योगदान दें।
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनसीटीई शुरू करेगा आगामी सत्र से चार नए कोर्स : प्रो. पंकज अरोड़ा

Mon Apr 28 , 2025
एनसीटीई शुरू करेगा आगामी सत्र से चार नए कोर्स : प्रो. पंकज अरोड़ा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आईटीईपी, योगा, फिजिकल ट्रैनिंग, पर्फोमिंग व विजुअल आर्ट तथा संस्कृत शिक्षक कोर्स होंगे शुरू।हरियाणा में 155 फर्जी संस्थानों को जारी किए नोटिस।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में हुई पत्रकार वार्ता। कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल […]

You May Like

advertisement