श्री रामचंद्र मिशन (हार्ट फूलनेस) की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर त्रिदिवसीय भंडारे व अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन

श्री रामचंद्र मिशन (हार्ट फूलनेस) की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर त्रिदिवसीय भंडारे व अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्री रामचंद्र मिशन (हार्ट फूलनेस) के संस्थापक श्री रामचंद्र, श्री बाबू जी महाराज की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर त्रिदिवसीय भंडारे व अन्य कार्यक्रमो का आयोजन के प्रथम दिवस पर लोगों को तनाव मुक्त होकर कार्य करने व तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक पी सी पाठक ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि श्री बाबू जी महाराज का जन्म तीस अप्रैल 1899 को शाहजहांपुर में हुआ था उन्होंने 1945 में अपने गुरु की श्री रामचंद्र जी फतेहगढ़, लाला जी महाराज के नाम पर श्री रामचंद्र मिशन की स्थापना की थी जो वर्तमान में हार्टफुल्नेस के नाम से जानी जाती है जिसका विश्व के 170 देशों में प्रचार प्रसार है बिना धार्मिक व जातिगत भेदभाव के लोग संस्था से जुड़े हुए हैं। संस्था के अध्यक्ष कमलेश पटेल ने बताया कि कान्हा शांति बन हैदराबाद में गत मार्च माह में ग्लोबल पीस महोत्सव आयोजित हुआ। केंद्र समन्वयक बी एस राठौर ने बताया कि हार्टफुल्नेस हृदय पर केंद्रित होकर जीने की एक जीवन शैली है दीप सक्सेना ने एकात्म अभियान के समन्वयक ने एकात्म अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताया। संजीव गोयल ने बताया कि रिलैक्सेशन, ध्यान, सफाई और प्रार्थना को हमें अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से राकेश, अरविन्द पटेल, रमेश गुप्ता, डॉ सी पी गंगवार, डॉ अमृता गंगवार, जुगल किशोर, नत्थू लाल गंगवार, शशि रानी, देवकी पाल, संगीता चौधरी, रमा पाठक, नीलिमा सक्सेना, मीतू गोयल, नीलू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुलपति ने किया कई महाविद्यालय का औचक निरीक्षण

Fri May 2 , 2025
कुलपति ने किया कई महाविद्यालय का औचक निरीक्षण, माता धिराजी महाविद्यालय सलेमपुर चिरैयाकोट आजमगढ़ के प्राचार्य को चेतावनी, आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव वि0वि0 की सम-सेमेस्टर की परीक्षा का आगाज 15 अप्रैल 2025 से विधिवत शुरू हो गई। इस बीच कुलपति द्वारा परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए स्वयं स्थलीय सत्यापन […]

You May Like

advertisement