उत्तराखंड: हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले पर सीएम धामी सख्त, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त समेत चार सस्पेंड

उत्तराखंड: हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले पर सीएम धामी सख्त, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त समेत चार सस्पेंड,

सागर मलिक

जांच अधिकारी नामित करने के बाद इस घोटाले में नगर निगम के प्रभारी अधिशासी अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण, कर एवं राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट व अवर अभियंता दिनेश चंद्र कांडपाल को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार नगर निगम सराय क्षेत्र में भूमि खरीद घोटाले में दोषी पाए गए कर्मियों के खिलाफ शासन ने सख्त कार्रवाई की है। गंभीर अनियमितता के आरोप में अपर सचिव शहरी विकास गौरव के आदेश पर प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल समेत चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच सचिव रणवीर सिंह चौहान को सौंपी है,

जांच अधिकारी नामित करने के बाद इस घोटाले में नगर निगम के प्रभारी अधिशासी अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण, कर एवं राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट व अवर अभियंता दिनेश चंद्र कांडपाल को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। मामले में वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बिष्ट को 15 दिन में जवाब देने को कहा गया है।

संपत्ति लिपिक वेदवाल का सेवा विस्तार भी समाप्त कर दिया गया है। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। उनके खिलाफ सिविल सर्विसेज रेगुलेशन के अनुच्छेद 351(ए) के प्रावधानों के तहत अनुशासनिक कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं।

प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल को नगर निगम अल्मोड़ा, दिनेश चंद्र कांडपाल को नगर पालिका परिषद लोहाघाट, आनंद सिंह मिश्रवाण को नगर निगम कोटद्वार, लक्ष्मीकांत भट्ट को नगर निगम पिथौरागढ़ कार्यालयों से संबद्ध किया गया है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पंचायती राज एक्ट में संशोधन को मंजूरी, ओबीसी आरक्षण होगा लागू

Sat May 3 , 2025
उत्तराखंड: पंचायती राज एक्ट में संशोधन को मंजूरी, ओबीसी आरक्षण होगा लागू, सागर मलिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विचलन से पंचायती राज एक्ट में संशोधन को मंजूरी दे दी है। सीएम की मंजूरी के बाद इसे राजभवन भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पंचायती राज एक्ट […]

You May Like

Breaking News

advertisement