जीवन में कर्म ही सर्वोपरि : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

शिक्षकों व कर्मचारियों के सम्मान में बैठक आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 5 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इंसान के लिए कर्म सर्वाेपरि है जो बिना रुके लगातार कर्म करता है वह लक्ष्य तक पहुंचता है। श्रीकृष्ण ने भी यही संदेश दिया है। विश्वविद्यालय के हित को सर्वोपरि रखकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों ने स्वदेशी शोध संस्थान, नई दिल्ली तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र में “विजन 2047ः समृद्ध और महान भारत” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सराहनीय कार्य किया है जिससे सम्मेलन सफल हुआ है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मंगलवार को कमेटी रूम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुए शिक्षकों व कर्मचारियों की टीम के सम्मान में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से तीन दिवसीय सम्मेलन में उनके अनुभव साझा किए व सभी के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में करीब 900 से अधिक शोध प्रस्तुत किए गए व गणमान्य लोगों ने भागीदारी की। शिक्षकों व कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार प्रकट किया व आगे भी इसी उत्साह व जोश से कार्य करने की बात कही। सभी ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को पौधा भेंट कर उनका धन्यवाद प्रकट किया।
इस मौके पर प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. विवेक चावला, प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. सुशील शर्मा, डॉ. राजन शर्मा, डॉ. सलोनी दिवान, डॉ. अजय सोलखे, डॉ. जे.के चंदेल, डॉ. महेश, बलजीत, अजमेर, नरेन्द्र निम्मा, जितेन्द्र जौहर, नीरज, सौरभ आदि मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन में योगिक पद्धतियां अपनाना आवश्यक : रितु ढींगरा

Wed May 7 , 2025
जीवन में योगिक पद्धतियां अपनाना आवश्यक : रितु ढींगरा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुवि में विद्यार्थियों को ध्यान एवं आध्यात्मिकता का दिया प्रशिक्षण। 6कुरुक्षेत्र, 6 मई : आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस प्रोग्राम शिक्षक व वेलनेस कोच रितु ढींगरा ने कहा कि दैनिक जीवन में योगिक पद्धतियां अपनाना आवश्यक है क्योंकि […]

You May Like

Breaking News

advertisement