उत्तराखंड: स्कूल आने जाने के लिए हर दिन 13 हज़ार से ज्यादा बच्चों को प्रति छात्र 100 रूपये देगी सरकार, आदेश जारी

उत्तराखंड: स्कूल आने जाने के लिए हर दिन 13 हज़ार से ज्यादा बच्चों को प्रति छात्र 100 रूपये देगी सरकार, आदेश जारी,

सागर मलिक

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान ने कहा कि अब स्कूल आने-जाने के लिए हर दिन 13 हजार से ज्यादा बच्चों को प्रति छात्र सौ रुपये दिया जाएगा। 1090 प्राथमिक और 97 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को यह लाभ मिलेगा।

प्रदेश में 603 प्राथमिक और 76 उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय बनेंगे। जिनमें निकटवर्ती विभिन्न विद्यालयों से आने वाले 13691 छात्र-छात्राओं को हर दिन प्रति छात्र सौ रुपये दिए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने उत्कृष्ट विद्यालयों में मामले में सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है,

शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि 603 प्राथमिक और 76 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। जिनमें पांच किलोमीटर की परिधि में कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।

ऐसे प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक में उच्च प्राथमिक विद्यालय में समाहित होंगे। जिनमें कम से चार शिक्षक या आरटीई के मानक के अनुसार जो भी अधिक हो शिक्षक तैनात किए जाएंगे। स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। खेल मैदान विकसित किया जाएगा। अतिरिक्त कक्षा कक्ष और सुविधा के अनुसार बालवाटिका विकसित की जाएगी!

डीएम की अध्यक्षता में गठित की गई है समिति

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि चयनित उत्कृष्ट विद्यालयों में आने वाले छात्र-छात्राओं की परिवहन व्यवस्था में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित 11 सदस्यीय समिति में मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष और मुख्य शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होगे,

प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मध्य उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करना सुनिश्चित करें। -झरना कमठान, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: तपोवन में युवक की गोली मारकर हत्या, सी सी टीवी कैमरे में कैद

Fri May 9 , 2025
उत्तराखंड: तपोवन में युवक की गोली मारकर हत्या, सी सी टीवी कैमरे में कैद,सागर मलिक तपोवन में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए स्कूटी सवार दो बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस ऋषिकेश, तपोवन क्षेत्र की डेक्कन,नोएडा का युवक ऋषिकेश में चलाता था रेस्टोरेंट वैली सोसायटी में […]

You May Like

advertisement