आप्रेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा में नजर आया कुरुक्षेत्र के हर वर्ग का जोश और जज्बा

आप्रेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा में नजर आया कुरुक्षेत्र के हर वर्ग का जोश और जज्बा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

सांसद नवीन जिंदल व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में निकली आप्रेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा।
विद्यार्थियों, महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोगों ने की भागीदारी।
सांसद नवीन जिंदल व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जवानों को किया नमन, कहा ऑपरेशन सिंदूर शौर्य, स्वाभिमान और नए भारत का संकल्प।
शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से किया तिरंगा यात्रा का स्वागत।
भाजपा नेता जय भगवान शर्मा भी विहल चेयर पर बैठकर शामिल हुए तिरंगा यात्रा में।

कुरुक्षेत्र 16 मई : देश के वीर जवानों की गरिमा, शौर्य, पराक्रम और आत्मसम्मान को सलाम करने के लिए कुरुक्षेत्र में आप्रेशन सिंदूर यात्रा के दौरान बच्चें, बुर्जुग, महिला और नौजवानों का जोश और जज्बा देखने को मिला है। इस आप्रेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके देश के जवानों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का काम किया। इस तिरंगा यात्रा का शहर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यह सिंदूर तिरंगा यात्रा सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी और उपायुक्त नेहा सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।
आप्रेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही युवा, बुर्जुग और भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता थीम पार्क में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। इस यात्रा में शामिल होने वाले प्रत्येक नागरिक के हाथ में भारत की आन- बान- शान तिरंगे को देखा जा सकता था। सांसद नवीन जिंदल और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने थीम पार्क से आप्रेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह तिरंगा यात्रा थीम पार्क, सैनी समाज धर्मशाला, महाराणा प्रताप चौक, मेन बाजार, सिकरी चौक, कच्चा घेर, अंबेडकर चौक से होती हुई छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब पर सम्पन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में उपायुक्त नेहा सिंह, एसडीएम अमन कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, निदेशक हरपाल सिंह चीका, चेयरमैन जय सिंह पाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी,भाजपा के प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, परमजीत कौर कश्यप, रेनू खुंगर, अन्नू माल्यान ने प्रमुख रूप से अगुवाई की।
सांसद नवीन जिंदल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी और इसे राष्ट्र की गरिमा, शौर्य और आत्मसम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है। यह पूरे देश के लिए गौरव, आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है।
सांसद ने कहा कि हमारे सैनिकों ने राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। भारत माता की आन-बान और सम्मान के प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगे को झुकने नहीं दिया। यह तिरंगा यात्रा भारत माता के गौरव का उत्सव है। यह राष्ट्र के आत्मसम्मान और शौर्य का उत्सव है। यह हमारी राष्ट्रीय चेतना, एकता और स्वाभिमान की अभिव्यक्ति है। यह उन रणबांकुरों को समर्पित है, जिन्होंने दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब दिया। यह हमें हर क्षण देशभक्ति की प्रेरणा देता है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, वह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक बन गया है। प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट संदेश पूरी दुनिया ने सुना कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा। यही नए भारत का आत्मविश्वास है और विकसित भारत की पहचान है।
उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की सैन्य रणनीति, प्रधानमंत्री के नेतृत्व की कुशलता और सैनिकों के शौर्य का अद्वितीय उदाहरण है। इसमें आतंकवादियों के कई अड्डों को नेस्तनाबूद किया गया। पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता पर हमला करने की कीमत बहुत बड़ी होती है। जब बात देश की सुरक्षा की आती है, तो भारत कोई समझौता नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने युद्ध की परिभाषा ही बदल दी।
उन्होंने कहा कि गैर-सैन्य कार्रवाई में सिंधु जल संधि निलंबित की गई। कलाकार, वीजा, व्यापार सब कुछ बंद किया। पाक नागरिकों की वापसी की, अटारी बॉर्डर सील किया, आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और पाकिस्तान को पूरे संसार से अलग-थलग कर दिया। यह युद्ध नहीं था। यह नए भारत का प्रतिशोध था। हमारी सेनाओं ने सिर्फ मिसाइलें नहीं छोड़ीं, उन्होंने ऐसा संदेश दिया जो अमेरिका और चीन तक गूंज उठा। इस प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन सभी वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान इस देश के लिए दिया है। यह यात्रा उन सभी सेनानियों को भी समर्पित है, जो देश की सरहदों पर लड़ रहे हैं और दिन-रात अपना खून पसीना एक रहे हैं, जिससे हम शांति से अपने घर में चैन की नींद सो सकें। यह यात्रा उन सभी निर्दोष भारतवासियों, जिनकी निर्मम हत्या आतंकवादियों ने बहुत ही कायरतापूर्ण अंदाज में की, उनको समर्पित है। इस यात्रा के द्वारा हम स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि हमारे इरादे बुलंद और बहुत मजबूत है और देश का एक-एक नागरिक अपने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बलि देने के लिए पीछे नहीं हटेगा।
भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी ने कहा कि जिस दिन ऑपरेशन सिन्दूर शुरू किया गया उस दिन सीता नवमी थी और मंगलवार का दिन भी। नवमी के दिन नौ ठिकानों पर हमला किया। पहलगाम में बहन-बेटियों के सिंदूर उजाड़े गये थे, इसलिए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया और सीता नवमी व मंगलवार का दिन ही था जिस दिन यह हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में महिलाओं को जिंदा छोडक़र आतंकवादियों ने कहा था कि मोदी को जाकर बता देना। अब मोदी ने उन्हें बता दिया है कि भारत की अस्मिता पर आंख उठाने वालों का क्या हाल होता है। इस मौके पर रविन्द्र सांगवान,भाजपा के मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरदयाल सुनहेडी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि बतान, राजकुमार सैनी,डा.ऋषिपाल मथाना, मंडल अध्यक्ष विवेक रावत, विवेक सैनी, नरेन्द्र जांगडा, सुनील चौधरी, प्रदीप झांब, विक्रम शर्मा, महिपाल ढांडा,सोहन लाल,नवाब सिंह संधू,मंदीप सिंह विर्क, दीप चंद सैनी, राकेश पुरोहित, विनोद गर्ग,बाबू राम टाया आदि उपस्थित थे।
विहल चेयर पर तिरंगा लेकर आप्रेशन सिंदूर यात्रा में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी विहल चेयर पर बैठकर आप्रेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने थीम पार्क से लेकर छठी पातशाही गुरुद्वारा तक इस तिरंगा यात्रा के सफर को पूरा किया। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बहादुरी के लिए देश के सभी वीर सैनिक बधाई के पात्र है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हांसी में यदुवंशी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राव बहादुर सिंह व एस. पी. अमित यशवर्धन ने किया वरिष्ठ पत्रकार संजय भुटानी को सम्मानित

Sat May 17 , 2025
हांसी में यदुवंशी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राव बहादुर सिंह व एस. पी. अमित यशवर्धन ने किया वरिष्ठ पत्रकार संजय भुटानी को सम्मानित। संजीव कुमारी हांसी,16 मई : कुछ बनना है तो कुछ करना पड़ेगा, रिस्क भी लेना पड़ेगा। अगर बड़ा व्यक्ति बनना है तो सोच को बदलें। आज […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored