सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की 9 वर्षीय एनाया सौदा ने किया माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह

सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की 9 वर्षीय एनाया सौदा ने किया माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाई कुरुक्षेत्र की एनाया।
देश – विदेश से मिल रही बधाईयां।

कुरुक्षेत्र 29 मई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की 9 वर्षीय एनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हो गया है। इस उपलब्धी से एनाया ने जहाँ स्कूल का नाम रोशन किया वही देश में अपने अभिवावकों का भी मान बढाया। एनाया ने बताया की नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए उसने छोटी सी उम्र में एवरेस्ट बेस कैंप फतेह कर तिरंगा फहराते हुए युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है। पिता महेश सौदा ने कहा की एनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हुआ है। जिसके लिए उन्हें गर्व है। सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की प्रबंध निदेशिका अंजलि मरवाहा ने कहा की उनके लिए स्कूल के सारे स्टाफ के लिए यह बड़ा ही हर्ष का विषय है की उनकी स्कूल की छात्रा ने पुरे देश में उनका सिर आज गर्व से ऊँचा कर दिया है। अंजलि ने कहा की मन के हारे हार है और मन के जीते जीत जो आज इस बच्ची ने कर दिखाया है।
9 वर्षीय एनाया के आड़े इसकी उम्र नही आई इसके हौसले को सलाम है और बच्चो को भी इससे प्रेरणा मिलेगी, शुक्रवार को स्कूल परिसर में छात्रा के सम्मान में एक कार्यकर्म भी आयोजित किया जाएगा। माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह करने वाली 9 वर्षीय एनाया सौदा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसमें हर वर्ग के नागरिक बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं तो उसने सोचा वो क्यों पीछे रहे। उसकी बुआ ममता सौदा से प्रेरणा लेकर उसने भी चोटी फतेह कर ली। पिता महेश सोदा ने बताया बताया कि एनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हुआ है। एनाया सौदा कुरुक्षेत्र के सेंट थामस कान्वेंट स्कूल की 5वीं कक्षा की छात्रा है। इसके अलावा जिमनास्टिक खेल में प्रदेश स्तर पर अंडर-11 में ब्राउंज मेडल भी हासिल किया था।
स्कूल प्रबंध निदेशिका के साथ एनाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का विद्यार्थी भौतिकवादी प्रवृत्ति का बन चुका है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Fri May 30 , 2025
आज का विद्यार्थी भौतिकवादी प्रवृत्ति का बन चुका है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा शिक्षा में संस्कार का महत्व विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न। कुरुक्षेत्र, 29 मई : शिक्षा में संस्कार का महत्व बहुत अधिक होता है। यह न केवल व्यक्ति के ज्ञान […]

You May Like

Breaking News

advertisement