Uncategorized

रामायण मास परायण कथा में आज श्रीराम की अयोध्या वापसी का प्रसंग, आश्रम में गूंजे जयकारे

रामायण मास परायण कथा में आज श्रीराम की अयोध्या वापसी का प्रसंग, आश्रम में गूंजे जयकारे।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पिहोवा : पिहोवा स्थित शिवपुरी मार्ग पर श्री गोविंदानंद आश्रम ठाकुर द्वारा में चल रहे रामायण के मास परायण कथा कार्यक्रम में आज का दिन अत्यंत भावपूर्ण और ऐतिहासिक रहा, जब कथा के दौरान भगवान श्रीराम की 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर अयोध्या वापसी का दिव्य प्रसंग सुनाया गया। जैसे ही श्री गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज ने बताया कि प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे, पूरे कथा पंडाल में “जय श्रीराम” के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालु भावविभोर होकर प्रभु की इस विजय यात्रा को सुनते हुए झूम उठे। कथा के दौरान यह दृश्य अत्यंत भक्ति भाव से भर गया जब बताया गया कि अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर और पुष्प वर्षा कर अपने राजा का स्वागत किया। इसी प्रसंग को जीवंत करते हुए आश्रम में भी घी के दीप जलाए गए और पूरा वातावरण एक बार फिर राममय हो गया। इस मौके पर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज भी पहुंचे । श्रीमहंत बंसी पुरी जी महाराज के सान्निध्य में चल रही इस मास परायण कथा में भक्तों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है और लोगों को श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा मिल रही है। कथा समापन के पश्चात आश्रम में सामूहिक प्रार्थना और आरती हुई, जिसमें सभी श्रद्धालु भावविभोर होकर सम्मिलित हुए। आश्रम प्रबंधन ने बताया कि आगामी रविवार को कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel