लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा का भी शुभारंभ

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल-उद्यान मंत्री

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया सम्मान और सुरक्षा का भरोसा- विधायक अशोक कुमार

रायबरेली-26 अगस्त 2026,
उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया गया। साथ ही, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को उनके एक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का भी शुभारंभ किया गया।
इसी क्रम में जनपद रायबरेली में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में मा० विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा मा० मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं तथा विशेष रूप से मातृशक्ति को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं महिला कल्याण विभाग की पात्र बच्चियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को 1400 रुपए के डमी चेक वितरित किए गये, इसके साथ ही उपस्थित सभी लाभार्थियों को साड़ी व मिष्ठान दिया गया।
इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने परिजनों एवं धार्मिक स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगी।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना को दर्शाता है।
विधायक सलोन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय एवं ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यह सुविधा माताओं और बहनों के लिए विशेष उपहार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के माध्यम से वरिष्ठ महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने महिला सम्मान की भावना को और मजबूत किया है।
मंच का संचालन एस एस पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement