अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं फाग महोत्सव पर स्वदेशी खेलों के साथ महिलाओं को वितरित की साड़ियां

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने बरेली किला छावनी स्थित शिव मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली फाग महोत्सव के अवसर पर महिलाओं को स्वदेशी खेलों का आयोजन किया और महिलाओं का सम्मान करते हुए उनको उपहार स्वरूप साड़ियों का वितरण किया और फाग महा उत्सव को रंग-बिरंगे गुलालो और फूलों से होली खेलकर सबका मन मोह लिया कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर मालार्पण कर कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेंद्र खंडेलवाल द्वारा दीप प्रजुलते कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधव राव सिंधिया के निर्देश सौरभ जी रहे उनको संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल नें शाल ओढाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने पुष्प गुच्छ एवं संस्थान का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरव जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को साड़ियां देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन मनोज दीक्षित और टिंकू ने किया मंच पर कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेंद्र खंडेलवाल, रणधीर गौड़, नीरज शर्मा, भारतेंदु सिंह, बिंदु सक्सेना, सत्यवती सिंह मंचासीन रही कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वदेशी खेल बजगुट्टा, कंचा, लंगडी, गुलेल आदि खेल बड़े उत्साह के साथ खेला और प्रसन्नता प्रकट की कवियों ने भी होली फाग पर काव्य पाठ कर सबको खूब गुदगुदाया नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी मनमोहन सुंदर-सुंदर राधा कृष्ण की झांकी में सज कर होली उत्सव के भजनों पर नृत्य करके सबका मन मोह लिया कार्यक्रम के विषय में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने बताया आज का कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के फाग महोत्सव के उपलक्ष में समाज की उन जरूरतमंद महिलाओं के बीच उन्हें सम्मानित करने और महिलाओं को जागरूक एवं सशक्तिकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहित करने को मनाया है जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभय भटनागर, संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, हरी बाबू खंडेलवाल चीनी वाले, भारतेंदु सिंह, अजय मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष पूजा पाल, भीकम सिंह, रामकिशोर, राकेश मौर्य, अनीता, रामप्यारी, सत्यवती सिंह, सबीना, नीरज शर्मा, मनोज दीक्षित टिंकू, दीपक मुखर्जी, राजकुमार अग्रवाल, राजीव पाल, नेहा, सोना, प्रियंका, परविंदर कौर, सरिता पाल, रुचि, शारदा सिंह, सरोज, पूनम पाल,आदि क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चित्रकार डॉक्टर अजय रघुवंशी की कला और उसका नवीन चित्रकारों पर प्रभाव

Tue Mar 11 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : एक कलाकार की कलाकृति तभी संपूर्ण एवं वास्तविक मानी जाती है जब उसको देखने वाला व्यक्ति उसी गहराई तक पहुंच जाता है जिस गहराई से कलाकार ने अपनी कृति का सर्जन किया है l किसी भी चित्रकार अथवा कलाकार की पहचान उसके जन्म धर्म […]

You May Like

advertisement