तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत–

संवाददाता –विजय दुबे

तेजीबाजार –(जौनपुर)–
स्थानीय थाना क्षेत्र के उदपुर शंकरगढ़ गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़ के उदपुर गांव निवासी केवला देवी पत्नी शोभनाथ सरोज (उम्र लगभग 55वर्ष) शनिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे घर से थोड़ी दूर पर पेड़ के नीचे छांव में बैठी थी, ईट भट्ठे पर मिट्टी लेकर जा रही तेज गति से ट्रैक्टर महिला के ऊपर चढ़ गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, खून से लतफत महिला को आनन – फानन में घर वाले जिला हॉस्पिटल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
महिला के बेटे हरिकेश सरोज ने बताया कि उक्त गांव में ही स्थित पारस ईट भट्ठे पर ड्राइवर मिट्टी लादकर ले जा रहा था, ड्राइवर शराब के नशे में धुत था, तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए वह मेरी मां को कुचलते हुए आगे निकल गया,
स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, मां के शव को लेकर हमलोग थाने पर गए और लिखित तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की मांग किये है। देर रात्रि तक परिजन शव को थाने पर रखकर उच्वाधिकारियों को बुलाने की माग कर रहे थे, थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने तहरीर के आधार पर एफ आई आर दर्ज किया, वही देर रात्रि थाने पर पहुंचे बदलापुर तहसीलदार राकेश कुमार ने परिजनों को समझाया और सरकारी सहायता तथा कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाने पर राजी हुए ।
थाने पर ही दर्जनों की संख्या में महिलाएं शव को रखकर दहाड़े मारमार कर रो रही थी, वही गांव के लोग रात्रि 12 बजे तक थाने पर डटे थे।
रविवार शाम चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मास्टरजी का 'खुशी की गारंटी' मिशन ग्यांकक्ष शैक्षिक नेताओं के कॉन्क्लेव २०२५ में पहुंचा

Sun Jun 1 , 2025
मास्टरजी का ‘खुशी की गारंटी’ मिशन ग्यांकक्ष शैक्षिक नेताओं के कॉन्क्लेव २०२५ में पहुंचा हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 सोनीपत : ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी, सोनीपत ने १ जून २०२५ को ग्यांकक्ष शैक्षिक नेताओं के कॉन्क्लेव २०२५ का आयोजन किया, जिसमें देश भर के सैकड़ों […]

You May Like

Breaking News

advertisement