देहरादून क्राइम न्यूज़भाजपा नेता की हत्या: न युवती से दोस्ती थी और न ही अज़हर से दुश्मनी,

पुलिस को मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। मृतक भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा था और पूर्व में मंडल अध्यक्ष रह चुका है।

प्रेमनगर के मांडूवाला में स्टोन क्रशर मालिक और भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहित नेगी की न तो युवती से दोस्ती थी और न ही उसके हिमायती अजहर से दुश्मनी। फिर भी रोहित की इस विवाद में हत्या हो गई।

उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उससे अजहर का युवती को गाली देना सहन नहीं हुआ और उसने भी अजहर को दो चार सुना दी। ताव में आकर अजहर ने भी चंद मिनटों बाद ही रोहित को गोली मार दी।

दरअसल, जिस युवती के कारण यह विवाद बताया जा रहा है उसका अजहर से भी कोई विशेष ताल्लुक नहीं है। बस वह युवती अजहर के समुदाय से आती है। केवल इसके लिए अजहर उसका हिमायती बनता था।

उसे यह नागवार गुजरता था कि युवती दूसरे समुदाय के युवकों से क्यों मिलती है। उसकी दोस्ती रोहित नेगी के एक दोस्त से थी। उससे मिलने के लिए युवती का यह हिमायती अजहर बार-बार उसे मना करता था। लेकिन, युवती उसके कहने में नहीं आती थी। बार-बार की दखलअंदाजी युवती को भी नहीं पसंद थी।

ऐसे में वह भी अजहर से दूरी बनाकर रहती थी। युवती ने एक स्थानीय कॉलेज से फिजियोथैरेपी की अंतिम वर्ष की पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद युवती ने ही सभी को पार्टी में बुलाया था। यहां भी अजहर उस पर नजर रख रहा था।

अजहर के मना करने पर भी उसने पार्टी की तो इस पर वह और भी गुस्सा हो गया। इस पार्टी की फोटो खींचकर भी अजहर ने युवती के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद उसे फोन करने लगा। फोन पर इसी बातचीत को रोहित नेगी ने सुन लिया और अजहर से दो चार बात हो गईं। इन्हीं बातों में इतनी गरमा-गर्मी हुई कि बात हत्या तक पहुंच गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर मुहर, ई वाहनों पर टैक्स माफ़ी से लेकर भर्ती परिक्षाओं तक ये अहम फैसले

Thu Jun 5 , 2025
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर मुहर, ई वाहनों पर टैक्स माफ़ी से लेकर भर्ती परिक्षाओं तक ये अहम फैसले,सागर मलिक प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में […]

You May Like

advertisement