नोडल अधिकारी व डीएम ने लगाया एक पेड़ माँ के नाम

नोडल अधिकारी व डीएम ने लगाया एक पेड़ माँ के नाम
बदायूँ: 05 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण, संतुलन एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद बदायूं में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन डायट परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास विभाग में विशेष सचिव व जनपद के नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश तथा जिलाधिकारी अवनीश राय ने पौधारोपण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
जनपद के नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए वरदान स्वरूप हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी अपने आस-पास अधिकाधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण सुधार की दिशा में अहम कदम है, बल्कि मातृत्व के सम्मान को भी समर्पित है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी माता के नाम पर अवश्य लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ एक भावनात्मक संबंध भी जुड़ सके।
कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद बदायूँ व वन विभाग द्वारा कराया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज । स्थानीय थाना क्षेत्र की युवती के साथ दो युवको पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया

Thu Jun 5 , 2025
बिलरियागंज । स्थानीय थाना क्षेत्र की युवती के साथ दो युवको पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया। युवती का कहना है कि मेरे ऑटो रिक्शा के ड्राइवर शाह आलम उर्फ मुन्ना पुत्र अजीमुल्ला द्वारा मेरे मोबाइल पर फोन किया कि तुम आकर ऑटो चलाने का पैसा नया चौक बिलरियागंज […]

You May Like

Breaking News

advertisement