पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली , पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नेशनल हाइवे रोड़ के पास रूकुमपुर मार्ग पर पुलिस एवं एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के दौरान ट्यूलिया अखिलेश हत्या कांड के आरोपी करन को दाहिने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया उसके बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के लिए खिरका सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंची वहां डॉक्टरों ने घायल आरोपी का चेकअप करने के बाद उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है इस दौरान एक दरोगा और सिपाही भी घायल हो गए।आरोपी के पास से 315 बोर अवैध तमंचा, 3 खोखा और 2 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि विगत 31मई को गांव ट्यूलिया निवासी अखिलेश गंगवार को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे उसके बाद गांव के ही करन और उसके एक अज्ञात साथी ने अखिलेश गंगवार के सीने में गोली मारकर उसे लहूलुहान कर दिया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहले जिला अस्पताल और उसके बाद में उसे बरेली निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान दो दिन बाद अखिलेश की मौत हो गई थी। पिता सुरेंद्रपाल ने 2 जून को करन और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली आरोपी करन बाइक के द्वारा गांव रूकुमपुर से हाइवे पर जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई में एक टीम नेशनल हाइवे शंखा पुल एएनए कट के पास खड़ी हो गई। बाइक से आ रहे आरोपी करन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तब वह पुलिस को चकमा देकर उलटा रुकुमपुर की ओर वापस लौटने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो आरोपी करन ने अवैध तमंचा से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से बाइक समेत आरोपी करन जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन चले हुए कारतूस और एक बाइक बरामद की। घायल आरोपी करन को पुलिस खिरका सीएचसी पर ले गई। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।फायरिंग के दौरान एक दरोगा पवन कुमार, सिपाही लेखपाल सागर भी घायल हो गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माल्यार्थ फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Sat Jun 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : दिल्ली, बरेली के वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी ऋषि कुमार शर्मा च्यवन द्वारा अखिल भारतीय संस्था माल्यार्थ फाउंडेशन की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर द्वारका सेक्टर 14 स्थित कौटिल्य अपार्टमेंट्स में आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष शोभनाथ गौतम तथा आर डब्ल्यू […]

You May Like

Breaking News

advertisement