उत्तराखंड: गंगा में नहा रहे दो युवक डूबे, एक की मौत, एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तराखंड: गंगा में नहा रहे दो युवक डूबे, एक की मौत, एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी,
सागर मलिक

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि 10 जून मंगलवार दोपहर को ग्राम बशीदी सोनीपत हरियाणा निवासी टीकाराम (18) पुत्र गुलाब सिंह अपने अन्य चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था, मंगलवार को वे मस्तराम घाट पर स्नान करने लगे। स्नान के दौरान युवक गंगा के तेज बहाव में ओझल हो गया।

ऋषिकेश स्थित थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर गंगा में स्नान कर रहे हरियाणा और मध्यप्रदेश के दो युवक गंगा में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने हरियाणा के युवक का शव बरामद कर लिया है। मध्यप्रदेश के युवक की तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। वहीं सात मार्च को डूबी असम की महिला का शव फूलचट्टी बरामद किया गया है।

थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत दोपहर 12 बजे मस्तराम घाट पर अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहा हरियाणा का एक युवक गंगा में डूब गया। युवक को गंगा में डूबता देख अन्य साथियों में चीखपुकार मच गई। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला टीम की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशकत के बाद टीम ने युवक का शव बरामद किया। एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस की ओर से अग्रिम कार्रवाई की गई।

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि 10 जून मंगलवार दोपहर को ग्राम बशीदी सोनीपत हरियाणा निवासी टीकाराम (18) पुत्र गुलाब सिंह अपने अन्य चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था, मंगलवार को वे मस्तराम घाट पर स्नान करने लगे। स्नान के दौरान युवक गंगा के तेज बहाव में ओझल हो गया। एसडीआरएफ टीम की मदद से रेस्क्यू कर युवक का शव बरामद कर लिया गया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

उधर लक्ष्मणझूला डीएम कैंप कार्यालय के आगे दोबाटा के समीप गंगा में स्नान कर रहे ग्राम देवहाटा, जिला रीवा मध्यप्रदेश निवासी साहिल पटेल (20) उम्र बृजेश कुमार पटेल गंगा के तेज बहाव में डूबकर ओझल हो गया। उसके अन्य साथियों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ दोबाटा के समीप गंगा में स्नान कर रहा था, इस दौरान वह गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: कन्हैया विहार रौनक कालोनी की सीवरेज निकासी को लेकर निरीक्षण करते हुए केदार मंडल के पदाधिकारी

Wed Jun 11 , 2025
देहरादून: कन्हैया विहार रौनक कालोनी की सीवरेज निकासी को लेकर निरीक्षण करते हुए केदार मंडल के पदाधिकारी,सागर मलिक आज शाम केदार मंडल अध्यक्षा बहन सरिता लिंगवाल जी और मंडल उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द पोखरियाल जी, आदरणीय श्री राजेंद्र सिंह रावत जी, मेरे बड़े भाई श्री जगत सिंह भंडारी जी, सागर मलिक […]

You May Like

advertisement