वार्ड संख्या 02 में तीन नई सड़कों का लोकार्पण, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने किया

वार्ड संख्या 02 में तीन नई सड़कों का लोकार्पण, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने किया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नगर निगम बरेली के वार्ड संख्या 02 में तीन नई सी.सी. सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। यह कार्य वार्ड की पार्षद गरिमा अग्रवाल ‘कमांडो’ के प्रयासों से संपन्न हुआ, जिनके सतत प्रयासों और जनसमर्पण की बदौलत वार्डवासियों को यह सुविधाएं प्राप्त हुईं। इस अवसर पर बरेली के माननीय महापौर डॉ. उमेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इन नव-निर्मित सड़कों और नालियों का लोकार्पण अपने कर-कमलों द्वारा किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद गरिमा कमांडो ने महापौर को पटका पहनाकर सम्मानित किया, जबकि विजय कमांडो ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर व स्मृतिचिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। लोकार्पित सड़कों में नई बस्ती वाल्मीकि पार्क के सामने, झाबर ट्रेडिंग कम्पनी से अनुपम टेबड़ीबाल के घर तक सी.सी. रोड एवं नालियों का निर्माण, माधो बाड़ी क्षेत्र में, रामभरोसे दूध वाले के घर से श्री चुन्नीलाल गुड़वाले के चौराहे तक नई सी.सी. रोड एवं नालियों का निर्माण एवं मठकी चौकी रोड पर, भारत टिम्बर से किसान गली आलमगीरगंज मंदिर तक सी.सी. रोड और नालियों का निर्माण कराया गया। इस विकास कार्य से वार्ड के नागरिकों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने पार्षद गरिमा कमांडो और महापौर डॉ. गौतम का आभार जताया तथा नगर निगम की इस पहल की सराहना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सजा विशेष कीर्तन दरबार

Thu Jun 12 , 2025
प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सजा विशेष कीर्तन दरबार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जनकपुरी में सिक्खों के छठवें गुरु मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित चल रहे कार्यक्रमों में बुद्धवार रात रोजाना की […]

You May Like

advertisement