सांसद ने किसानों को व्यवसायिक खेती करने किया प्रेरित

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लगाया गया शिविर

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 जून 2025/ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारत सरकार द्वारा पूरे देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लोकसभा क्षेत्र
 कांकेर के
 सांसद श्री भोजराज नाग की मुख्य आतिथ्य में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के आसुलखार बाजार स्थल में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांव केंवटी, परवी, कनकपुर पेवारी, फरसकोट, किनारी, कुवापानी, जनकपुर और चिचमर्रा के किसान और संबंधित ग्राम के सरपंच शामिल हुए। सांसद श्री भोजराज नाग ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कृषि विभाग केवीके,  कृषि महाविद्यालय, पशुपालन, मत्स्यपालन, उद्यानिकी विभाग के संयुक्त प्रयास से किसान हित में चलाए जा रहे यह अभियान प्रशंसनीय है। किसानों को परम्परागत खेती के साथ-साथ व्यवसायिक खेती को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेती लाभ का धंधा तभी हो सकता है, जब किसान अपने भूमि में संयुक्त फार्मिंग सिस्टम को अपनाए। किसान अनाज उत्पादन के अलावा फसल चक्र अपनाते हुए बाजार मांग के अनुरूप खेती करें और कुछ भूमि में किसान दलहन, तिलहन, कोदो, कुटकी, रागी सब्जी की खेती, फलों की बागबानी, फूलों की खेती, मछली पालन, मुर्गी पालन, सुकर पालन, दुग्ध उत्पादन कर अपने सीमित भूमि से भी अधिक आमदनी ले सकते है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार कृषि विभाग और कृषि से सम्बंधित विभागों के संयुक्त कार्यक्रम के तहत ही विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविर आयोजित कर रही है। किसान भाई कृषि वैज्ञानिकों, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। शिविर में उपस्थित 20 किसानों को मक्का बीज का भी वितरण किया गया। शिविर में वैज्ञानिक कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा क्षेत्र के किसानों को उन्नत कृषि तकनीक एवं कृषक हितैषी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र कन्या दुर्ग एवं बालक जगदलपुर में प्रवेश हेतु आवेदन फॉर्म  जिला कार्यालय में उपलब्ध

Thu Jun 12 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 12 जून 2025/ शिक्षा सत्र 2025-26 में आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजनांतर्गत प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र (टी.एस.पी. एरिया) में निवासरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के ऐसे छात्र-छात्राओं के विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र कन्या जिला दुर्ग तथा बालक जगदलपुर (बस्तर) में प्रवेश की कार्यवाही […]

You May Like

advertisement