बरेली के टॉपर्स हुए सम्मानित, सीएम योगी ने लखनऊ से बढ़ाया होनहारों का हौसला

बरेली के टॉपर्स हुए सम्मानित, सीएम योगी ने लखनऊ से बढ़ाया होनहारों का हौसला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश भर के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान बरेली जिले के तीन मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र, मेडल और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बरेली के विकास भवन स्थित सभागार में किया गया, जहां जिले के अन्य टॉपर्स को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया
कार्यक्रम में बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल समेत जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। इन जनप्रतिनिधियों ने जिले के टॉप करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, टैबलेट और स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसी दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालकों से बेहतर परिणाम दिए हैं। यह दर्शाता है कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी गर्व की बात है। सम्मान प्राप्त कर मेधावियों और उनके परिजनों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गूंज और उत्साह का माहौल बना रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशीली फ्रूटी पिलाकर लूटी ई-रिक्शा, मोबाइल और पैसा, चालक को नशे की हालत में पुलिस चौकी के पीछे फेंका

Fri Jun 13 , 2025
नशीली फ्रूटी पिलाकर लूटी ई-रिक्शा, मोबाइल और पैसा, चालक को नशे की हालत में पुलिस चौकी के पीछे फेंका दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बारादरी क्षेत्र के रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक को चार अज्ञात लोगों ने नशीली फ्रूटी पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके बाद उसका ई-रिक्शा, मोबाइल […]

You May Like

Breaking News

advertisement