मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को हुआ 561.86 करोड रुपए की सहायता राशि वितरण

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को हुआ 561.86 करोड रुपए की सहायता राशि वितरण
बदायूं 16 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंमुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद अंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड रुपए की सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आश्रित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए के प्रतीकात्मक चेक दिए व नियुक्ति पत्र आदि वितरित किए। वहीं बदायूं में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व जिलाधिकारी अवनीश राय ने आश्रित परिवारों को प्रतीकात्मक रूप से चेको का वितरण किया।
बदायूं के कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद अंबेडकर नगर में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व आश्रित परिवारों के सदस्यों आदि ने देखा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा आश्रित परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। (बीबी न्यूज़ बदायूं)

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज के कासिमगंज में स्थित चार सौ केवी का ट्रांसफार्मर जल गया जिसमें पुरे कस्बे का बिजली गायब लोग परेशान

Tue Jun 17 , 2025
बिलरियागंज /आजमगढ़ स्थानीय नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के कासिमगंज में स्थित चार सौ केवी का ट्रांसफार्मर जल गया जिसमें पुरे कस्बे का बिजली गायब लोग परेशान इस संबंध में कई लाईन मैन से सम्पर्क साधा गया लेकिन कोई फोन नहीं उठाया जबकि बिलरियागंज नगर पालिका के हाइडिल से सम्पर्क साधा […]

You May Like

advertisement