युक्तियुक्तकरण पश्चात नियमित लग रही कक्षाएं, बच्चों में दिख रहा उत्साह

रायगढ़, 19 जून 2025/ राज्य शासन द्वारा शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पहल से जिले के सैकड़ों स्कूलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक शालाओं में अब पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, जिससे न सिर्फ  शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है, बल्कि विद्यार्थियों में भी स्कूल आने को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
         शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से जिले के कई वर्षों से उपेक्षित शालाएं अब पुन: शिक्षा के केंद्र बन चुकी हैं। नियमित रूप से लग रही कक्षाओं और विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। वहीं विषयों के शिक्षकों की उपलब्धता से अब किसी एक शिक्षक पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं रह गया है, जिससे पढ़ाई और अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित हो गई है। यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए संजीवनी बनी है, जो अब तक पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित थे।
            जिसका स्पष्ट उदाहरण धरमजयगढ़ विकासखंड के सुदूर ग्राम-कुम्हीचुंआ के प्राथमिक शाला में देखने को मिल रहा है। यहाँ 105 छात्र अध्ययनरत हैं, लेकिन यह शाला लंबे समय से शिक्षक विहीन था।  जिससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही थी और स्कूल का शैक्षणिक वातावरण भी नीरस होता जा रहा था। लेकिन युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से इस शाला को अब चार नए शिक्षक प्राप्त हो चुके हैं। इससे न केवल कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई फिर से पटरी पर लौट आई है, बल्कि बच्चों के भविष्य की दिशा भी अब उज्ज्वल दिखाई दे रही है। पदस्थ शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं ली जा रही है। जिससे बच्चों में पढ़ाई को लेकर रुचि और अनुशासन बढ़ा है। बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि देखने को मिल रही है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध हुई कार्रवाई अवैध परिवहन करते 9 वाहन एवं भण्डारण के 2 मामलों पर प्रकरण दर्ज

Thu Jun 19 , 2025
रायगढ़, 19 जून 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खजिनों के अवैध परिवहन करते हुए 9 वाहन एवं खनिज रेत के अवैध […]

You May Like

advertisement