अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग संगम कार्यक्रम

संस्थानों को पोर्टल में कराना होगा पंजीयन

बलरामपुर 19 जून 2025/ आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘‘योग एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ थीम पर योग संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। योग संगम कार्यक्रम में जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए विभिन्न स्थानों पर सुबह 7 से 8 बजे तक तक योगाभ्यास किया जाएगा। योग संगम कार्यक्रम के लिए शासकीय, शैक्षणिक संस्थान, निजी संस्था सहित अन्य को पोर्टल पंजीयन करना अनिवार्य है। योग संगम पंजीयन हेतु वेबसाईट योगा डॉट आयुष डॉट जीओव्ही डॉट इन योगा संगम पर जाना होगा। संगठन संबंधित विवरण की प्रविष्टि करना है। पंजीयन पूर्ण होने के पश्चात वेलकम मेल प्राप्त होगा जिसमें आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारियां प्राप्त हो सकेगी।। कार्यक्रम के बाद सभी फोटो, वीडियो सुरक्षित रखें, इन्हें कार्यक्रम के बाद योग संगम पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। सभी ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थान, आंगनबाड़ी केन्द्र, नगरीय निकाय सहित अन्य शासकीय एवं निजी संस्थानों को योग संगम पोर्टल में पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग संगम के साथ हरित योग, योग अनप्लग्ड, योग महाकुम्भ, योग पार्क, योग प्रभाव, योग समावेशी के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हरित योग अंतर्गत पारंपरिक योगाभ्यास के साथ-साथ पर्यावरण संवर्धन के लिए सामुदायिक गतिविधियों पौधरोपण, बीज वितरण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग अनप्लग्ड के तहत युवाओं को योग के प्रति सजग, जागरूक एवं प्रेरित कर उनकी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने प्रेरित किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईपिक कार्ड वितरण को तेज़ करने के लिए ईसीआई की पहल

Thu Jun 19 , 2025
मतदाताओं को 15 दिनों के भीतर मिलेगा ईपिक कार्ड बलरामपुर 19 जून 2025/ निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (ईपिक) का तेज वितरण सुनिश्चित करने के लिए, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) शुरू किया है, जिसके तहत मतदाता सूची में अद्यतन होने के 15 दिनों के भीतर […]

You May Like

advertisement