बलरामपुर 21 जून 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर जिले के सभी मतदान केंद्रों में बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा मतदाताओं के साथ योगाभ्यास किया गया, साथ ही स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका से उन्हें अवगत कराते हुए मतदाता शपथ भी दिलाया गया। बूथ लेवल अधिकारियों ने उनके क्षेत्र के मतदाताओं से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर देश के लोकतंत्र के प्रति अपनी पहली जिम्मेदारी निभाने तथा मतदाता के रूप में पंजीकरण का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि फॉर्म 6 भरकर मतदाता अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, साथ ही पूर्व पंजीकृत मतदाता अपने मतदाता विवरण में दर्ज त्रुटि सुधार के लिए, वोटर आईडी कार्ड गुम जाने, कट-फट जाने की स्थिति में द्वितीय प्रति तथा पता परिवर्तन के लिए फॉर्म 8 व मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए फॉर्म 7 भर सकते हैं। मतदाता स्वयं भी वोटर हेल्पलाइन तथा वोटर पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
महासमुंद, 21 जून 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज सुबह खनिज विभाग द्वारा ग्राम बिरकोनी में कुल 04 वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते […]