जिला पंचायत में संविदा पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र की सूची जारी

उत्तर बस्तर कांकेर, 23 जून 2025/ जिला पंचायत कार्यालय कांकेर अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक के 01 पद, लेखापाल के 02, लेखा सह एमआईएस सहायक के 01 पद एवं भृत्य 01 पद के पात्र-अपात्र सूची जिले की वेबसाइट में अपलोड की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि उक्त जारी सूची में भृत्य (1 पद) हेतु जारी सूची को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। शेष सूची यथावत रहेगी, भृत्य हेतु सूची पुनः अपलोड की जाएगी, जिसकी सूचना जिले की वेबसाइट  www.kanker.gov.in  हेतु के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट का समय-समय पर किसी भी अद्यतन जानकारी हेतु अवलोकन करते रहे डाक या किसी भी अन्य माध्यम से सूचना नहीं दी जाएगी।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईटीआई भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल में प्रवेश हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

Mon Jun 23 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 23 जून 2025/ जिले में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानुप्रतापपुर में सत्र अगस्त 2025-26 एवं 2025-27 में प्रवेश हेतु व्यवसाय विद्युतकार, कोपा, फिटर, वेल्डर तथा मैकेनिक डीजल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्गूकोंदल में सत्र अगस्त 2025-26 व्यवसाय कोपा में प्रशिक्षण हेतु संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय […]

You May Like

advertisement