हैदरी दल 25 बरेली ग्रुप बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने व नाबालिग से कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हैदरी दल 25 बरेली ग्रुप बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने व नाबालिग से कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना फरीदपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर ‘हैदरी दल 25 बरेली नाम से ग्रुप बनाकर सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने तथा मदरसे में दीनी तालीम ले रहे एक नाबालिग छात्र के साथ कई बार कुकर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार फरीदपुर के ग्राम पिपरथरा निवासी नबी हसन द्वारा गुलशने मुस्तफा मदरसे में पढ़ रहे एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जाता था, जिसकी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी जाती थी। साथ ही, आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल से ही इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी ‘‘हैदरी दल 25 बरेली’’ नाम से बनाकर साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाली आपत्तिजनक सामग्री और टिप्पणियाँ शेयर की थीं।
मंगलवार को इंस्पेक्टर क्राइम रविन्द्र कुमार व कांस्टेबल पवन कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर नबी हसन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ जिसमें कुकर्म की अश्लील वीडियो व हैदरी दल 25 बरेली इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित होने के प्रमाण मिले।
नबी हसन कक्षा 5 तक पढ़ा है और वर्तमान में शाहजहांपुर के गुलशने मुस्तफा मदरसे में रहकर दीनी तालीम ले रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह “हैदरी दल 25 बरेली” ग्रुप का एडमिन है और र्मिक उन्माद फैलाने की पोस्ट खुद करता था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्योग व्यापार मंडल के तहसील नवाबगंज के अध्यक्ष के साथ हुई गुंडई के विरोध में एडीजी को सौंपा पत्र

Wed Jun 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के तहसील नवाबगंज के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के साथ की गई गुंडई के विरोध में आज एडीजी साहब को पत्र सौंपा मांग करी बाबा जी की सरकार में इस तरह की खुलेआम गुंडे व्यापारिक बर्दाश्त नहीं करेंगे दो-तीन दिन […]

You May Like

Breaking News

advertisement