फिरोजपुर मंडल में लगातार टिकट जाँच अभियान, वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति लोग हो रहे जागरूक

(पंजाब) फिरोजपुर 25 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर मंडल में लगातार विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य रेलयात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने से रोकना और उनको आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा अनुभूति उपलब्ध कराना है। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू के निर्देशानुसार और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी की अगुवाई में चलाया जा रहा है। कल दिनांक 24 जून, 2025 को बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया। टिकट जांच दल (टीटीई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीमों द्वारा कई ट्रेनों में गहन टिकट जांच की गई, जिनमें गंगा सतलुज एक्सप्रेस, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा मेल एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मू तवी भगत की कोठी एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। ड्राइव के दौरान, 1155 यात्रियों से ₹7 लाख से अधिक का राजस्व वसूला गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को सफल बनाने में टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ के जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा और सभी ने मिलकर कड़ी मेहनत की। उनकी सतर्कता से बिना टिकट यात्रा करने वालों और अनियमित यात्रा करने वालों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि मंडल का लक्ष्य है कि सभी रेलयात्री वैध टिकट लेकर यात्रा करें। फिरोजपुर मंडल द्वारा लगातार टिकट जाँच अभियान चलाए जाने से रेलयात्री वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसके नर्सिंग होम में नर्स ने की बच्चे की अदला-बदली, लड़का बताकर दे दी लड़की, परिजन पहुंचे थाने

Thu Jun 26 , 2025
एसके नर्सिंग होम में नर्स ने की बच्चे की अदला-बदली, लड़का बताकर दे दी लड़की, परिजन पहुंचे थाने दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहर के एक नर्सिंग होम में नवजात शिशु को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पीड़ित ने प्रेमनगर स्थित डॉ. एस.के. अग्रवाल नर्सिंग एंड मेटरनिटी सेंटर […]

You May Like

Breaking News

advertisement