श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शुरू किए पांच नए कोर्स

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शुरू किए पांच नए कोर्स

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

बीएससी मैथ्स एंड कंप्यूटिंग, एमए इंग्लिश, पीजी डिप्लोमा इन सेमी कंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग, बीसीए-एमसीए इंटीग्रेटेड और बीसीए ओनर्स स्पेशलाइजेशन इन एआई/एमएल लॉन्च।
कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने की घोषणा, शीघ्र शुरू होंगे कई और रोजगारपरक प्रोग्राम।
अंडर ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर तीन जुलाई की।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने इस सत्र में पांच नए कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। सभी कोर्स रोजगारपरक हैं। इससे विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने बताया कि इस सत्र में बीएससी मैथ्स एंड कंप्यूटिंग, ओनर्स विद रिसर्च, एमए इंग्लिश, पीजी डिप्लोमा इन सेमी कंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग, बीसीए-एमसीए इंटीग्रेटेड और बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन ओनर्स स्पेशलाइजेशन इन एआई/एमएल शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इन पांच विषयों में विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए इन्हें तत्काल शुरू करने का निर्णय हुआ है। साथ ही इसी सत्र से कोरियन भाषा का प्रोग्राम भी शुरू होगा। जर्मन और जापानी भाषा पहले से विश्वविद्यालय में पढाई जा रही है। कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने बताया कि कई अन्य प्रोग्राम भी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय जल्दी ही लॉन्च करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानवीय संसाधन तैयार करना श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा उद्देश्य है। इसके अलावा भी कई अन्य क्षेत्रों से स्किल्ड लोगों की माँग आ रही है। उसके हिसाब से भी नए प्रोग्राम शुरू करने पर मंथन चल रहा है। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालयों ने अपने विषय विशेषज्ञों को ऐसे क्षेत्र चिन्हित करने पर लगाया है, जिनकी इंडस्ट्री में ज़्यादा माँग है और उसके लिए जॉब रेडी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में नए प्रोग्राम चिन्हित करके उन्हें भी शुरू किया जाएगा। कुछ ऐसे प्रोग्राम भी भविष्य में शुरू होंगे, जोकि शार्ट टर्म प्रोग्राम होंगे। यह शॉर्ट टर्म प्रोग्राम करने के बाद युवा सीधे जॉब रेडी बन जाएंगे। कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने बताया कि पाँच नए प्रोग्राम शुरू करने के कारण आवेदकों को पर्याप्त समय देने के लिए ही अंडर ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 25 जून से तीन जुलाई करने का फ़ैसला किया गया है। अब इच्छुक विद्यार्थी तीन जुलाई तक अंडर ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के पास 125 से भी ज़्यादा इंडस्ट्री पार्टनर हैं और निकट भविष्य में कई महत्वपूर्ण एमओयू करने जा रहे हैं, जिससे औद्योगिक भागीदारों की संख्या बढ़ेगी और विद्यार्थियों के लिए ऑन द जॉब ट्रेनिंग से लेकर प्लेसमेंट तक के सभी अवसर बढ़ जाएंगे। इस सत्र में डीवॉक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, बीवॉक मेक्ट्रोनिक्स और बीवॉक सोलर एनर्जी सहित कई प्रोग्राम में विद्यार्थियों का प्लेसमेंट शत प्रतिशत रहा है। कई प्रोग्राम में विद्यार्थियों के पास रोजगार के एक से अधिक अवसर थे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का इंडस्ट्री कनेक्ट बहुत अच्छा है। कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनी इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में जुड़ी हुई हैं।
जानकारी देते कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा देहरादून द्वारा आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर 'हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र' में 'आपातकाल दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया

Thu Jun 26 , 2025
सागर मलिक बतौर मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री मा. श्री Bhupender Yadav BJP जी, मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. श्री Pushkar Singh Dhami जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. प्रदेश अध्यक्ष BJP Uttarakhand एवं राज्यसभा सदस्य श्री Mahendra Bhatt जी ने की। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Ganesh […]

You May Like

Breaking News

advertisement