उत्तराखंड में भारी बारिश, रेड अलर्ट, स्कूलों में अवकाश घोषित

उत्तराखंड में भारी बारिश, रेड अलर्ट, स्कूलों में अवकाश घोषित,
सागर मलिक

dehradun-उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग ने सोमवार, 30 जून के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, प्राइवेट और अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का पालन सख्ती से करवाया जाए और किसी भी आपात स्थिति के लिए पहले से तैयारी रखी जाए।

प्रशासन ने आम लोगों और अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, बिना ज़रूरत यात्रा न करें और सतर्क रहें। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह एहतियात बरती जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट ऑनलाइन, चुनाव में पारदर्शिता के नए आयाम

Tue Jul 1 , 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट ऑनलाइन, चुनाव में पारदर्शिता के नए आयाम,सागर मलिक उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार कई बड़े बदलाव किए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुचारू बनाने में मदद करेंगे। आयोग ने न केवल चुनाव खर्च […]

You May Like

Breaking News

advertisement