फिरोजपुर मंडल द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के जून महीने में 190.37 करोड रुपए का राजस्व मालभाड़ा प्राप्त किया जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 53 प्रतिशत अधिक है

(पंजाब)फिरोजपुर दिनांक: 01.07.2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर मंडल के कर्मचारियों तथा अधिकारियों के सतत् एवं अनुशासित प्रयास एवं कुशल प्रबंधन से फिरोजपुर मंडल द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के जून माह के दौरान 1.05 मिलियन टन माल लदान किया गया जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत अधिक है। फिरोजपुर मंडल ने इस वित्त वर्ष के जून माह के दौरान लगभग 190.37 करोड़ रूपये का राजस्व मालभाड़ा से प्राप्त किया जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 53 प्रतिशत अधिक है।

फिरोजपुर मंडल, भारतीय रेलवे में सर्वाधिक माल लदान करने वाले मंडलों में से एक है। मंडल द्वारा जून माह के दौरान रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, अनाज, ट्रैक्टर, आदि सामग्रियों की लोडिंग की गई। मंडल द्वारा इस वित्त वर्ष के जून माह में 0.94 फूडग्रेन की लोडिंग की गई जो पिछले इस वित्त वर्ष के इसी अवधि की तुलना में लगभग 49 प्रतिशत अधिक है तथा 25 रैक ट्रैक्टर की लोडिंग की गई जो पिछले वित्त वर्ष के इसी अवधि की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। फिरोजपुर मंडल की समयपालनबद्धता जून माह में 83 प्रतिशत से अधिक रही जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत से अधिक है। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए जून माह से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से हजूर साहेब नांदेड़ तथा हरिद्वार के लिए दो साप्ताहिक नई ट्रेन सेवा प्रारंभ किया गया जिससे सभी श्रेणी के लोग लाभान्वित हो रहे है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने बताया कि ये उपलब्धियाँ परिचालन, वाणिज्य, यांत्रिक, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, आरपीएफ आदि विभागों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। रेलवे द्वारा सुरक्षित, भरोसेमंद और द्रुतगामी यातायात सुविधा उपलब्ध कराने से उधमी एवं कम्पनियाँ लाभान्वित हो रहे हैं और राष्ट्र की अर्थव्यव्स्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सफलता पूर्वक रहा पूरा वर्ष 2024-2025:रीजन चेयरपर्सन ऍम जी अफ लायन डॉक्टर रोहित गर्ग

Tue Jul 1 , 2025
सफलता पूर्वक रहा पूरा वर्ष 2024-2025:रीजन चेयरपर्सन ऍम जी अफ लायन डॉक्टर रोहित गर्ग (पंजाब) फिरोजपुर 01 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= ऍम जी अफ डॉक्टर रोहित गर्ग लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 321 अफ मे रीजन चेयरपर्सन रहे और उनका एक वर्ष का सफर पूरा हुआ। इस मौके पर […]

You May Like

advertisement