उत्तराखंड: दून मसूरी और हल्द्वानी नैनीताल रूट पर नई एसी टेम्पो ट्रेवलर रवाना

उत्तराखंड: दून मसूरी और हल्द्वानी नैनीताल रूट पर नई एसी टेम्पो ट्रेवलर रवाना,
सागर मलिक

परिवहन निगम के बेड़े में जल्द जुड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परिवहन निगम की 20 नई वातानुकूलित टेम्पो ट्रैवलर सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 10 वाहन देहरादून-मसूरी रूट और 10 हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर चलेंगी।
मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टेम्पो ट्रैवलर में सफर कर सेवा का अनुभव भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा और जाम की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि अगर यह पहल सफल रहती है, तो इन सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ने का प्रयास जारी है। परिवहन निगम डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग और ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं के जरिए यात्रियों को बेहतर सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि निगम लगातार तीन वर्षों से मुनाफे में है और जल्द ही इसके बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल की जाएंगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रमुख सचिव एवं परिवहन निगम अध्यक्ष एल. फैनई, एमडी रीना जोशी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: जबरन धर्मांतरण और डेमोग्राफिक बदलाव रोकने में जन सहयोग जरूरी

Tue Jul 8 , 2025
उत्तराखंड: जबरन धर्मांतरण और डेमोग्राफिक बदलाव रोकने में जन सहयोग जरूरी,सागर मलिक सैनिकों के उत्थान और सुझावों से बनेगा राज्य के विकास का रोडमैप-सीएम देहरादून । गढ़ी कैंट में आयोजित “विकसित भारत @2047: सामूहिक संवाद–पूर्व सैनिकों के साथ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों से संवाद किया […]

You May Like

advertisement