आधार संचालक/ऑपरेटर के चयन के लिए दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई को

महासमुंद 10 जुलाई 2025/ जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के निर्देशानुसार जिले के 24 कार्यालयों में इन हाउस मॉडल के अनुसार आधार केन्द्र संचालन हेतु 26 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत कुल 72 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। सूची का अवलोकन जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला महासमुन्द की अधिकृत वेबसाईट https://mahasamund.gov.in में किया जा सकता है।
उक्त सूची में उल्लेखित समस्त अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई 2025 को अपराह्न 03ः00 बजे से 05ः30 बजे तक कक्ष क्रमांक 22 सी.जी. स्वान कक्ष जिला कार्यालय महासमुंद में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु मूल दस्तावेज एवं एक स्वप्रमाणित छायाप्रति सहित निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होने कहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मछली पालन एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए सुनहरा अवसर

Thu Jul 10 , 2025
 27 जुलाई तक करा सकते है पंजीयन महासमुंद 10 जुलाई 2025/ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद द्वारा जिले के युवक एवं युवतियों के लिए मछली पालन एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए पंजीयन प्रारम्भ किया गया है। निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि यह दस दिवसीय प्रशिक्षण 28 जुलाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement