ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मछली पालन एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए सुनहरा अवसर

 27 जुलाई तक करा सकते है पंजीयन

महासमुंद 10 जुलाई 2025/ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद द्वारा जिले के युवक एवं युवतियों के लिए मछली पालन एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए पंजीयन प्रारम्भ किया गया है। निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि यह दस दिवसीय प्रशिक्षण 28 जुलाई 2025 से प्रारम्भ किया जाएगा। निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए इच्छुक हितग्राही 27 जुलाई तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड की दो-दो छायाप्रति, अंकसूची (न्यूनजत 8वीं उत्तीर्ण) की एक छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज 5 फोटो शामिल है। पंजीयन के लिए बड़ौदा आरसेटी पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास बरोण्डाबाजार में स्वयं उपस्थित होकर या कमलेश पटेल के मोबाइल नम्बर 79997-00673 पर कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापम, रेल्वे आदि परीक्षाओं के लिए कार्यशाला 17 जुलाई को

Thu Jul 10 , 2025
धमतरी 10 जुलाई 2025/ जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापक, रेल्वे आदि परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 17 जुलाई को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला स्थानीय समुदायिक भवन धमतरी में सुबह 10 बजे से आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement