भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संगमेश्वर महादेव मंदिर में टेका माथा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मन की बात जिला प्रमुख हन्नू चक्रपाणि के कार्यालय में हुआ कार्यकर्ताओं संग संवाद, वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जताई एकता।

पिहोवा, 12 जुलाई :
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली आज पिहोवा प्रवास के दौरान सबसे पहले अरुणाय स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान शिव के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की। दर्शन के पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इसके बाद प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा के मन की बात के जिला प्रमुख हन्नू चक्रपाणि के पवन मार्केट स्थित कार्यालय, पिहोवा में किया गया, जहाँ उन्होंने पत्रकारों से प्रदेश में पार्टी की रणनीतियों, आगामी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और ज़मीनी स्तर पर संवाद पार्टी की ताक़त है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास कार्य करवा रही है। अंत्योदय की नीति पर नीतियों को तैयार करते हुए हर वर्ग को लाभ दिए जा रहे हैं। युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्र का बिना भेदभाव के विकास किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष तजिंदर सिंह गोल्डी, डीडी जय भगवान शर्मा, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवल जीत कौर, जिला महामंत्री अर्जुन त्यागी, नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, पप्पू चौटाला, जगदीश गौड़, जगदीश तनेजा, अशोक भारद्वाज, बब्बू चक्रपाणि, संदीप सिंगला, सौरभ गुलाटी, संदीप गर्ग, रोहित गर्ग गौरव चक्रपाणि, रवि जिंदल, फूल सिंह पाल, एमसी विक्की वर्मा, शाश्वत चक्रपाणि, गिन्नी चक्रपाणि, आदित्य बहल आदि शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस का 73 वाऺ जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Sat Jul 12 , 2025
पूर्व कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस का 73 वाऺ जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गयाशिवमोहन शिल्पकार आजमगढ़।राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं गरीबों वंचित शोषितों दलित वर्गों के मसीहा माननीय पशुपति कुमार पारस जी का 73वां जयंती समारोह पार्टी के […]

You May Like

advertisement